मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिये कई टिप्स

Updated at :15 May 2017 9:38 AM
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिये कई टिप्स

पीरटांड़ : मधुबन में प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे व अंतिम दिन झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिये. कहा कि भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को मंडल और पंचायत स्तर पर काम करना है. पार्टी और सरकार रीति और नीति से […]

विज्ञापन
पीरटांड़ : मधुबन में प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे व अंतिम दिन झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिये. कहा कि भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को मंडल और पंचायत स्तर पर काम करना है. पार्टी और सरकार रीति और नीति से चलती है.
उन्होंने विपक्ष की हवाबाज़ी और झूठी राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उत्तरदायित्व का भी बोध कराया. उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निकट भविष्य में समस्याओं का समाधान गांव व पंचायत स्तर पर ही होगा. मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया कि दल का विस्तार हो और इस कार्य के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान ‘शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे तथा संघे शक्ति कलियुगे’ के सिद्धांत का पाठ कार्यकर्ताओं को पढ़ाया. राष्ट्रवादी विचारधारा को जनता समझ रही है और अब राष्ट्रद्रोही ताकतों को बगले झांकना पड़ रहा है. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर की चर्चा की और लोगों से उसका अनुकरण करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में हार कर भी भाजपा जीत गयी. भाजपा को लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में पिछले चुनाव से 10000 वोट ज्यादा मिले और 17 पंचायतों में भाजपा ने लीड लिया है.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आरंभ कठिन होता है परंतु कदम बढ़ाने के बाद मंजिल नजर आने लगती है. लक्ष्य निर्धारित कीजिये,नीयत साफ रखिये ताकि कोई आप के क्रियाकलापों से भाजपा के कमल पर कीचड़ नहीं उछाल सके.
ये थे उपस्थित
मौके पर कोडरमा सांसद डाॅ. रवींद्र कुमार राय, गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय, गणेश मिश्र, गिरिडीह विधायक निर्भय शाहबादी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, समीर उरांव, जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा, प्रशांत जायसवाल, अशोक उपाध्याय, संजु देवी, जिला महामंत्री देवराज, यदुनंदन पाठक, श्याम प्रसाद, सुरेंद्र राय, पूनम प्रकाश, संजीत सिंह पप्पू, जिला मीडिया प्रभारी शुकदेव साहू, सुनील अग्रवाल, सुबोध राय, विवेक विकास, बबलू भारद्वाज, डाॅ. विद्याभूषण, विनय शर्मा, शिव कुमार सिन्हा, अरविंद चंद्र राय, अरविंद कुमार, आशीष बॉर्डर, फलेंद्र सिंह, नवनीत सिंह, सुधीर सिंह, संतोष राणा, अमित कुमार, उज्ज्वल गुप्ता, इनोद साव, बबलू साव, पवन मंडल, बबलू सिंह, शिवशंकर सिंह, मुकेश मंडल, चिंतामणि मंडल, नीलकंठ महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola