पूर्व नक्सली की गोली मार कर हत्या
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 May 2017 8:38 AM
विज्ञापन

बगोदर/सरिया/हजारीबाग रोड : सरिया थाना क्षेत्र के घुटिया पेसरा में शुक्रवार की रात लगभग दस बजे बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो निवासी पूर्व उग्रवादी तिलकधारी प्रसाद उर्फ टीडी महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गयी़ मृतक की पीठ की दायीं ओर दो गोली लगने के निशान है. मृतका की पत्नी गोमिया देवी ने सरिया […]
विज्ञापन
बगोदर/सरिया/हजारीबाग रोड : सरिया थाना क्षेत्र के घुटिया पेसरा में शुक्रवार की रात लगभग दस बजे बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो निवासी पूर्व उग्रवादी तिलकधारी प्रसाद उर्फ टीडी महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गयी़ मृतक की पीठ की दायीं ओर दो गोली लगने के निशान है.
मृतका की पत्नी गोमिया देवी ने सरिया थाना में आवेदन देकर बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो निवासी बैजनाथ महतो समेत अन्य चार लोगों को नामजद किया है. यह जानकारी बगोदर-सरिया एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा ने सरिया थाना में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सरिया पुलिस रात को ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी, वहीं शनिवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजवाया. एसडीपीओ ने बताया कि हत्यारों की धर-पकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है़
एसडीपीओ ने बताया कि मृतक पूर्व में उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय था़ उस पर विष्णुगढ़, मधुबन, बिरनी, बगोदर, सरिया थाना में एक दर्जन से भी अधिक रंगदारी, लूट, हत्या, लेवी वसूलने व उग्रवादी गतिविधियों को संचालित करने के मामले दर्ज है. वह 2011-2014 तक हजारीबाग जेल में सजा भी काट चुका है.
एक किमी तक भागते रहा तिलकधारी : बताया जाता है कि तिलकधारी प्रसाद अपनी हीरो होंडा पेंशन प्लस बाइक (जेएच 10टी-6887) पर सवार होकर सरिया बाजार से केशवारी होते हुए मुंडरो अपने घर लौट रहा था. इसी बीच घुटिया पेसरा मवि स्थित काश नाला के पास अपराधियों ने पीछे से उस पर गोली चला दी. घटनास्थल पर गिरे खून के निशान से पता चल रहा था कि गोली लगने के बाद भी तिलकधारी प्रसाद एक किमी तक अपनी बाइक को भगाता रहा. गोली लगने के कारण अधिक खून बहने से मौके पर उसकी मौत हो गयी.
गांव में मातम : तिलकधारी महतो का शव शनिवार को मुंडरो गांव पहुंचा. शव के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. तिलकधारी महतो का अंतिम संस्कार शनिवार को गांव के पास स्थित स्थानीय नदी में किया गया. अंतिम संस्कार में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष आशीष बॉर्डर, राजू सिह, बंधन महतो, नेमचंद सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










