प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 May 2017 8:56 AM
विज्ञापन

कई लाभुकों के खाते में नहीं पहुंची राशि धनवार प्रखंड अंतर्गत उत्तरी डोरंडा पंचायत का मामला जनसेवक ने लाभुकों से की पूछताछ तो हुआ खुलासा डोरंडा : धनवार प्रखंड अंतर्गत उत्तरी डोरंडा पंचायत में प्रधानमंत्री योजना में गड़बड़झाला का मामला सामने आया है.इसका खुलासा तब हुआ जब पंचायत के जनसेवक प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित […]
विज्ञापन
कई लाभुकों के खाते में नहीं पहुंची राशि
धनवार प्रखंड अंतर्गत उत्तरी डोरंडा पंचायत का मामला
जनसेवक ने लाभुकों से की पूछताछ तो हुआ खुलासा
डोरंडा : धनवार प्रखंड अंतर्गत उत्तरी डोरंडा पंचायत में प्रधानमंत्री योजना में गड़बड़झाला का मामला सामने आया है.इसका खुलासा तब हुआ जब पंचायत के जनसेवक प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सूची लेकर लाभुकों से पूछताछ करने पहुंचे. बताया जाता है कि उत्तरी डोरंडा पंचायत के रहने वाले के लाभुक केदार राम पिता बदरी राम, पिंटू राम पिता जगदीश राम, मोहम्मद रफीक पिता शेख इलाही के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाबजूद लाभुकों द्वारा आवास का निर्माण नहीं कराया गया. जब जनसेवक ने इसका कारण जानना चाहा तो लाभुकों ने रकम नहीं आने की शिकायत की. जांच में यह बात उजागर हुई कि इस योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि दूसरे के खाते में भेज दी गयी है. छानबीन में पता चला की प्रखंड कार्यालय से ही यह गड़बड़ी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










