निमियाघाट में ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 May 2017 8:34 AM
विज्ञापन

निमियाघाट : निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरी-बेरमो पथ पर असुरबांध पंचायत के भूतनाथ मंदिर के पास रविवार रात को ट्रक ने एक बाइक को रौंद डाला. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में बोकारो के चंद्रपुरा थाना की पूर्वी तेलो पंचायत के चडरी निवासी शंकर महतो का पुत्र लालजीत महतो […]
विज्ञापन
निमियाघाट : निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरी-बेरमो पथ पर असुरबांध पंचायत के भूतनाथ मंदिर के पास रविवार रात को ट्रक ने एक बाइक को रौंद डाला. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में बोकारो के चंद्रपुरा थाना की पूर्वी तेलो पंचायत के चडरी निवासी शंकर महतो का पुत्र लालजीत महतो (19)व नावाडीह निवासी टीपू महतो का पुत्र रीतलाल महतो(18) शामिल हैं. रविवार को लालजीत अपने दोस्त रीतलाल के घर नावाडीह पहुंचा.
इसके बाद दोनों बाइक से दोस्त की शादी में शरीक होने बगोदर की ओर रवाना हो गये. असुरबांध पंचायत के भूतनाथ मंदिर के पास बोकारो की ओर से आ रहे गैस सिलंडर लदे एक ट्रक ने बाइक को पीछे से रौंद डाला. घटना के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया. एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतक के शव तथा घायल को लेकर डुमरी रेफरल अस्पताल की ओर निकली, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया. निमियाघाट थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के शव काे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










