पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकली लाश
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 May 2017 8:32 AM
विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के कमलजोर में स्थित बंगाल कोल के चानक में रविवार की शाम को मिली लाश रात लगभग 11 बजे निकाली गयी. पांचो घंटे तक पुलिसकर्मी व ग्रामीण लाश को निकालने में जुटे रहे. शव को निकालने के दौरान मुफस्सिल थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, अनि आर बी पासवान मौजूद थे. इस […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के कमलजोर में स्थित बंगाल कोल के चानक में रविवार की शाम को मिली लाश रात लगभग 11 बजे निकाली गयी. पांचो घंटे तक पुलिसकर्मी व ग्रामीण लाश को निकालने में जुटे रहे.
शव को निकालने के दौरान मुफस्सिल थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, अनि आर बी पासवान मौजूद थे. इस संदर्भ में थाना प्रभारी श्री चौधरी ने कहा कि शव लगभग एक माह पुराना लग रहा है. मृतक ने मैरून कलर का फुल टी शर्ट व जिंस पहन रखी थी. शव सड़ चुका है ऐसे में पहचान नहीं हो सकी है. पहचान के लिए आस-पास के गांवों में पुलिस जवानों को भेजा गया है. इधर सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी एके राय ने कहा कि जिस चानक में शव मिला है वह चानक बंगाल कोल का है. कहा कि सीसीएल के जितने भी चानक है उसकी घेराबंदी सुरक्षा की दृष्टिकोण से कर दी गयी है
बता दें कि रविवार की शाम को कमलजोर के कुछ बच्चे उक्त चानक की तरफ खेलने गये थे. खेलने के क्रम में दुर्गंध आने पर बच्चों ने चानक में झांका तो एक शव तैरता मिला. बच्चों ने शोर मचाया तो लोग जुटे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस पहुंची और रविवार की शाम 6 बजे से शव को निकालने का प्रयास शुरू किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










