जहर खाने से छात्रा की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 May 2017 8:59 AM
विज्ञापन

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुठिया गांव की घटना प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में दसवीं की थी छात्रा गिरिडीह/बेंगाबाद : जहर खाने से एक किशाेरी की मौत हो गयी. शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुठिया गांव की है. मृतक के पिता बलराम राणा ने बताया कि उनकी […]
विज्ञापन
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुठिया गांव की घटना
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में दसवीं की थी छात्रा
गिरिडीह/बेंगाबाद : जहर खाने से एक किशाेरी की मौत हो गयी. शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुठिया गांव की है. मृतक के पिता बलराम राणा ने बताया कि उनकी पुत्री अंजू कुमारी (16) की मौत जहर खाने से हुई है. घटना का क्या कारण है उन्हें पता नहीं है. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह वह घर से काम करने गिरिडीह चले गये. उनकी पत्नी सहिया करती है. वह भी काम करने घर से निकल गयी. इसी दौरान घर में उनकी पुत्री ने जहर खा लिया.
घटना की सूचना उन्हें तब मिली जब उसकी बेटी बेहोश हो गयी. सूचना पर इलाज के लिए आनन फानन में अंजू को बेंगाबाद ले जाया गया. वहां उनकी गंभीर स्थिति को देख उसे गिरिडीह रेफर कर दिया. गिरिडीह सदर अस्पताल में करीब दोपहर के एक बजे अंजू को भर्ती किया गया. सदर अस्पताल में इलाज शुरू हुआ था कि उसकी मौत हो गयी. बताया कि मृतका बेंगाबाद प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में दसवीं की छात्रा थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










