चोरी के आरोपी को बेंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at :07 May 2017 9:22 AM
विज्ञापन
चोरी के आरोपी को बेंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगाबाद : घर में घुस कर नगदी समेत अन्य घरेलू सामान की चोरी करने के आरोप में बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से चोरी की राशि भी पुलिस ने बरामद कर ली है. मामला महुआर पंचायत के जामबाद गांव का है. बताया जाता है कि गुरुवार को […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : घर में घुस कर नगदी समेत अन्य घरेलू सामान की चोरी करने के आरोप में बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से चोरी की राशि भी पुलिस ने बरामद कर ली है. मामला महुआर पंचायत के जामबाद गांव का है. बताया जाता है कि गुरुवार को जामबाद निवासी सीताराम दास अपने घर में ताला लगा कर सपरिवार एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था. इसी बीच गुरुवार की रात को ही चोरों ने घर में घुस कर बक्से में रखे 30 हजार नकदी समेत अन्य घरेलू सामान की चोरी कर ली.
सुबह जब वह घर वापस आया तो उसे चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद पीड़ित ने बेंगाबाद थाना को इसकीसूचना दी. इधर, गृहस्वामी की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर गांव के ही बालेश्वर दास को गिरफ्तार कर लिया. बालेश्वर दास के पास से नगदी भी बरामद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola