पारा पहुंचा 40 पर, रहें संभलकर

Updated at :06 May 2017 8:57 AM
विज्ञापन
पारा पहुंचा 40 पर, रहें संभलकर

जिले का तापमान शुक्रवार को 40 डिग्री पहुंच गया. धूप की तपिश सुबह आठ बजे से ही बढ़ने लगी थी. नौ बजे से गर्म हवा चलने लगीं, जिससे जनजीवन बेतरह प्रभावित हो गया. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप की तपिश और तेज होती गयी. सुबह 10 बजे के बाद से ही शहरी इलाके में सन्नाटा […]

विज्ञापन
जिले का तापमान शुक्रवार को 40 डिग्री पहुंच गया. धूप की तपिश सुबह आठ बजे से ही बढ़ने लगी थी. नौ बजे से गर्म हवा चलने लगीं, जिससे जनजीवन बेतरह प्रभावित हो गया. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप की तपिश और तेज होती गयी. सुबह 10 बजे के बाद से ही शहरी इलाके में सन्नाटा पसरता गया.
गिरिडीह : भीषण गरमी से बड़ों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हैं. घरेलू महिलाएं बहुत जरूरी काम से ही बाहर निकल रहीं हैं तो पुरुष और कामकाजी महिलाएं गमछा-तौलिया और फेस मास्क लगाकर निकल रहे हैं. बावजूद वे बीमार पड़ रहे हैं और ऐसे में मासूम बच्चों की हालत समझी जा सकती है.
लू के थपेड़े से बच्चों का हाल-बेहाल है. छुट्टी के बाद बस में घंटे-दो घंटे गुजारते बच्चे घर पहुंचते-पहुंचते बेदम हो जा रहे हैं.पारा 40 डिग्री पर चुका है और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं. स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते लू लगने से उन्हें दस्त एवं उलटी होने लगी है. इधर जलस्तर नीचे चले जाने से कई चापाकल बेकार पड़े हुए हैं . सदर प्रखंड अंतर्गत अकदोनी खुर्द, अकदोनी कला, चुंजका में चापाकल खराब हैं . लोगों ने मुखिया व पीएचइडी के अधिकारियों से खराब चापाकल को दुरूस्त कराने की मांग की है.
गरमी से डिहाइड्रेशन का खतरा : डॉ दीपक बगेड़िया
जिले के डॉ दीपक बगेड़िया का कहना है कि गरमी बढ़ने से डी-हाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. स्कूली बच्चे इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं. बच्चों में मितली, उलटी, सिरदर्द आदि की शिकायत हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि बच्चों की सही निगरानी की जाये. कोशिश करें कि धूप, गरम हवाओं के संपर्क में नहीं आयें. यदि बच्चे लू या डी-हाइड्रेशन की चपेट में आ जाते हैं, तब ओआरएस का घोल दें. गीले कपड़े से शरीर को पोछें और नहायें भी. बाहरी तैलीय व पॉकेट बंद खाद्य पदार्थ से बच्चों को दूर रखें. फल, हरी सब्जियां खाने में बच्चों को अधिक दें. धूप की चपेट में आने से यदि बच्चे को बुखार हो जाये तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें. लापरवाही से तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola