मारपीट की घटनाओं में पांच जख्मी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 May 2017 8:57 AM
विज्ञापन

गिरिडीह. अलग-अलग जगहों में हुई मारपीट की घटनाओं में कुल पांच लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में दो की स्थिति गंभीर है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है. जबकि शेष तीन घायलों का इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में किया जा रहा है. बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हरिला निवासी भागीरथ महतो […]
विज्ञापन
गिरिडीह. अलग-अलग जगहों में हुई मारपीट की घटनाओं में कुल पांच लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में दो की स्थिति गंभीर है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है. जबकि शेष तीन घायलों का इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में किया जा रहा है.
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हरिला निवासी भागीरथ महतो की पत्नी प्रमिला देवी (36) की जम कर पिटाई कर दी गयी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में किया जा रहा है. जख्मी प्रमिला का कहना है कि गुरुवार शाम करीब चार बजे वह अपने पति के साथ अपनी जमीन पर घर बना रही थी. इसी दौरान थामी महतो व उनके परिजन आ धमके और मारपीट करते हुए जेवर छीन लिया. जख्मी हालत में परिजनों ने रात करीब 11 बजे उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया. घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दे दी गयी है. डुमरी थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी मालती देवी (62) और उनके पुत्र नरेश कुमार (42) के साथ मारपीट की गयी.
मारपीट में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगोदर में भर्ती किया गया था, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों को सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती किया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. इधर, भेलवाघाटी में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को मारपीट हो गयी.
इसमें तैयब अंसारी जख्मी हो गये. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है. इधर, गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लोहपिट्टी गांव में भी शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मारपीट की घटना घटी. इसमें थानू साव (45) जख्मी हो गये. इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










