आय से अधिक संपत्ति की जांच को पहुंचा एसीबी

Updated at :06 May 2017 8:56 AM
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति की जांच को पहुंचा एसीबी

नगर थाना इलाके के बरमसिया के रहनेवाले नारायण सिंह के घर पहुंची टीम गिरिडीह : आय से अधिक सम्पति के एक मामले की जांच करने शुक्रवार को एसीबी धनबाद की टीम गिरिडीह पहुंची. टीम के अधिकारी नगर थाना इलाके के बरमसिया के रहनेवाले नारायण सिंह के घर पहुंची और कई कागजातों को खंगालने के बाद […]

विज्ञापन

नगर थाना इलाके के बरमसिया के रहनेवाले नारायण सिंह के घर पहुंची टीम

गिरिडीह : आय से अधिक सम्पति के एक मामले की जांच करने शुक्रवार को एसीबी धनबाद की टीम गिरिडीह पहुंची. टीम के अधिकारी नगर थाना इलाके के बरमसिया के रहनेवाले नारायण सिंह के घर पहुंची और कई कागजातों को खंगालने के बाद पूछताछ की. बताया जाता है कि एक व्यक्ति ने आरइओ से रिटायर नारायण सिंह के खिलाफ आय से अधिक सम्पति अर्जित करने की शिकायत की थी.

लोकायुक्त के पास शिकायत करने के उपरांत मामले की जांच का जिम्मा निगरानी को सौंपा गया था. इस शिकायत की जांच करने पिछले शुक्रवार को भी एसीबी के अधिकारी पहुंचे थे. एक सप्ताह बाद पुन: टीम पहुंची और मामले की जांच की. जांच के बाद टीम ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार किया. इस दौरान गिरिडीह के बीडीओ अशोक कुमार, सीओ धीरज ठाकुर के साथ नगर पुलिस के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola