भू-माफिया से तालाब को बचाने का ग्रामीणों ने लिया निर्णय
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 May 2017 8:32 AM
विज्ञापन

बिरनी के पलोंजिया में ग्रामीणों ने की बैठक पलोंजिया-बिराजपुर के बीच स्थित तालाब सर्वे खतियान में बांध तालाब का जिक्र है बिरनी. बिरनी थाना क्षेत्र स्थित मुख्य मार्ग के पलोंजिया में लगभग 11 एकड़ जमीन पर बने सरकारी तालाब को भूमाफिया से बचाने के लिए ग्रामीण आगे आये हैं. इसे लेकर गुुरुवार को ग्रामीणों, मुखिया […]
विज्ञापन
बिरनी के पलोंजिया में ग्रामीणों ने की बैठक
पलोंजिया-बिराजपुर के बीच स्थित तालाब सर्वे खतियान में बांध तालाब का जिक्र है
बिरनी. बिरनी थाना क्षेत्र स्थित मुख्य मार्ग के पलोंजिया में लगभग 11 एकड़ जमीन पर बने सरकारी तालाब को भूमाफिया से बचाने के लिए ग्रामीण आगे आये हैं. इसे लेकर गुुरुवार को ग्रामीणों, मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य व माले नेताओं ने पलोंजिया हाट-बाजार मैदान में बैठक की.उपस्थित लोगों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि किसी भी कीमत पर सरकारी तालाब को भूमाफियाओं को अतिक्रमण करने या बेचने नहीं दिया जायेगा. लोगों ने कहा कि पलोंजिया-बिराजपुर के बीच स्थित तालाब सर्वे खतियान में बांध तालाब का जिक्र है और वर्षों से इस तालाब से किसान खेती करते आ रहे है.
पलोंजिया बाजार बिरनी का प्रमुख बाजार है. बाजार के व्यापारी इस तलाब का इस्तेमाल करते आ रहे हैं. यहां के मवेशियों की प्यास इसी तालब से बुझती है तथा पलोंजिया दुर्गा मंडप की दुर्गा की प्रतिमा तथा दर्जनों गांवों की सरस्वती की प्रतिमा का भी विसर्जन यहां होता है, लेकिन कुछ तालाब की जमीन को हड़पने की नीयत से अतिक्रमण की साजिश कर रहे हैं. बैठक में ग्रमीणों ने आक्रोश वक़्त करते हुए अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपा. इसमें अल्टीमेटम दिया कि प्रशासन तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप कर अतिक्रमण कर रहे लोगों पर कार्रवाई करें और तलाब को बचायें, नही तो ग्रमीण सड़कों पर उतरेंगे. बैठक में बैठक में माले नेता सीताराम सिंह, रामू बैठा, मुंशी विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साव, पूर्व मुखिया मुकेश मोदी, गोपाल पंडित, सीता राम पंडित, रमण पंडित, भोला पंडित, चंद्रकांत प्रसाद वर्मा, रामू महतो, भरत दास, चुरामन दास, मनोज प्रसाद वर्मा, इदरीस अंसारी, खाजो मियां, बजरंगी प्रसाद वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










