फोटो को लेकर विवाद, युवक-युवती जख्मी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2017 7:53 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : मोबाइल पर फोटो खींचने को लेकर रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद में युवक और युवती के घायल होने का मामला सामने आया है. दोनों एक-दूसरे पर गला रेतने का आरोप लगा रहे हैं. गंभीर हालत में युवक को धनबाद रेफर कर दिया गया, वहीं युवती का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मोबाइल पर फोटो खींचने को लेकर रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद में युवक और युवती के घायल होने का मामला सामने आया है. दोनों एक-दूसरे पर गला रेतने का आरोप लगा रहे हैं. गंभीर हालत में युवक को धनबाद रेफर कर दिया गया, वहीं युवती का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल बुधुडीह (गांडेय) निवासी युवती विनती कुमारी(पिता मोती प्रसाद वर्मा) के परिजनों ने बताया कि वे लोग बेटी का तिलक लेकर कर्रीबांक गये थे. तिलकोत्सव में विनती के रिश्तेदार छोटू वर्मा के मामा ने वर का फोटो खींचा.
गांव आने पर उसने फोटो को मोबाइल में एडिट चेहरे को खराब कर दिया गया और कई ग्रामीणों को दिखाया गया. जब छोटू व उसके घरवालों से पूछताछ की गयी तो छोटू वर्मा तथा उसके रिश्तेदार अरुण वर्मा व पप्पू वर्मा के साथ विवाद हो गया. छोटू बुधुडीह में अपने मामा के घर रहता है.
विनती का आरोप है कि छोटू ने उसपर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसका गला कट गया. वहीं छोटू ने खुद के गले पर वार कर खुद को घायल कर दिया लिया. वहीं छोटू के परिजन भी विनती और उसके परिजनों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगा रहे हैं. बुधवार की रात 10 बजे दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से छोटू को धनबाद रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










