अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर समेत आठ वाहन जब्त

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2017 7:42 AM

विज्ञापन

छापेमारी. इरगा नदी से किया गया था बालू का उठाव, खनन विभाग की कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप अवैध बालू व पत्थर कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर खनन विभाग सक्रिय हो गया है. खनन विभाग ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर तथा पत्थर लदे पांच हाइवा को […]

विज्ञापन
छापेमारी. इरगा नदी से किया गया था बालू का उठाव, खनन विभाग की कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप
अवैध बालू व पत्थर कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर खनन विभाग सक्रिय हो गया है. खनन विभाग ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर तथा पत्थर लदे पांच हाइवा को जब्त किया है.
गिरिडीह : खनन विभाग ने बुधवार की सुबह परसन ओपी क्षेत्र के विभिन्न इलाकेमें छापेमारी कर अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया. साथ ही तीनों ट्रैक्टर के चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई सहायक खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के नेतृत्व में की गयी.
बताया जाता है कि खनन विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी की परसन ओपी क्षेत्र में पड़नेवाले इरगा नदी घाट से अवैध उत्खनन कर बालू को ट्रैक्टर पर लाद कर अन्यत्र भेजा जा रहा है. इस सूचना पर सहायक खनन पदाधिकारी दल-बल के साथ पहुंचे और तीन ट्रैक्टर को जब्त किया. साथ ही हीरोडीह थाना इलाके के गरडीह निवासी नसउद्दीन अंसारी, किस्कू ग्राम निवासी नंदलाल महूरिया व भीम रविदास को गिरफ्तार किया गया है. सभी ट्रैक्टर व चालकों को परसन ओपी पुलिस को सौंप दिया गया है.
मामले को लेकर परसन ओपी में सहायक खनन पदाधिकारी विभूति कुमार ने लिखित शिकायत भी की है. जिसमें कहा गया है कि इरगा नदी घाट से अवैध उत्खनन कर बालू को ट्रैक्टर पर लाद कर भेजा जा रहा था जिससे सरकारी राजस्व की चोरी हो रही है. आवेदन में सहायक खनन पदाधिकारी ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति अनुज्ञप्ति धारण किये बगैर खनिज का उत्खनन या परिवहन नहीं कर सकते हैं. ऐसा करना खान एवं खनिज विकास एवं विनियम 1957 की धारा का 4(1) एवं 1ए का साफ उल्लंघन है.
फर्जी चालान का होता है इस्तेमाल
इरगा नदी से बालू उठाव के दौरान विभाग के आंख में धूल झोंकने के लिए फर्जी चालान का भी इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है. इससे सरकार को भारी राजस्व की क्षति भी हो रही है.
जानकारी के अनुसार फर्जी चालान का उपयोग करने वाले कई गिरोह जिले में सक्रिय हैं. जमुआ के इलाके में बदडीहा गांव के एक मुखिया पति द्वारा भी फर्जी चालान के इस्तेमाल की जानकारी मिली है. बताया जाता है कि सहायक खनन पदाधिकारी विभूति कुमार ने फर्जी चालान को बरामद करने में सफलता भी हासिल की है. इतना ही नहीं, इस मामले के उजागर होने के बाद बदडीहा गांव के मुखिया से स्पष्टीकरण तक पूछा गया है.
पत्थर लदे पांच हाइवा जब्त
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने के बाद सहायक खनन पदाधिकारी ने पत्थर लदे पांच हाइवा को जब्त करने की कार्रवाई की. इस दौरान परसन ओपी इलाके से चार हाइवा तथा जमुआ थाना इलाके से एक हाइवा को जब्त किया गया. सहायक खनन पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि इन हाइवा पर लोड पत्थर का चालान भी पुराना है. पुराने चालान पर ही पत्थर की ढुलाई की जा रही थी. पांचों हाइवा से फाइन वसूला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola