कार्यकर्ता संगठन के प्रति दायित्वों का करें निर्वाह : जिलाध्यक्ष

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2017 7:42 AM

विज्ञापन

परिसदन में हुई भाजपा पिछड़ा जाति मोरचा की बैठक गिरिडीह : भाजपा पिछड़ा जाति मोरचा की बैठक बुधवार को परिसदन में हुई. अध्यक्षता मोरचा के जिलाध्यक्ष श्याम प्रसाद ने की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री देवराज व विशिष्ठ अतिथि के रूप में मोरचा के प्रदेश मंत्री सुनील यादव, मोरचा के प्रदेश […]

विज्ञापन
परिसदन में हुई भाजपा पिछड़ा जाति मोरचा की बैठक
गिरिडीह : भाजपा पिछड़ा जाति मोरचा की बैठक बुधवार को परिसदन में हुई. अध्यक्षता मोरचा के जिलाध्यक्ष श्याम प्रसाद ने की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री देवराज व विशिष्ठ अतिथि के रूप में मोरचा के प्रदेश मंत्री सुनील यादव, मोरचा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप डंगेइच, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता व भाजपा की जिला उपाध्यक्ष संजू सिंह उपस्थित थे.
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम व बाबा साहेब के नारों के साथ हुई. विषय प्रवेश कराते हुए जिलाध्यक्ष श्याम प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने मोरचा के कंधे पर बहुत ही महत्वपूर्ण जवाबदेही सौंपी है. इसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है.
संगठन के प्रति सबों को अपना दायित्व निर्वाह करने की जरूरत है. सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व कार्यसमिति सदस्यों को एक साथ मिल कर काम करना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश ‘सबका साथ सबका विकास’ को सार्थक करना है.
जिला कमेटी घोषित : मौके पर जिला कमेटी की घोषणा की गयी. गठित कमेटी में संदीप शर्मा, योगेश्वर राणा, प्रकाश यादव व रवींद्र किशोर को उपाध्यक्ष, रवींद्र कुमार मंडल को महामंत्री, शंभू शर्मा, चिंतामणि मंडल व दीपक साह को मंत्री, मुकेश साहू को कोषाध्यक्ष, बासदेव प्रसाद वर्णवाल को कार्यालय मंत्री तथा अरविंद वर्णवाल को सोशल मीडिया का संयोजक मनोनीत किया गया.
साथ ही जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में रामप्रसाद महतो, चुरामन साव, सुखदेव यादव, सदानंद राम, संतोष कुमार महतो, वरुण साहू, जीवाधन महतो, मनोज यादव, विजेंद्र यादव, चंद्रिका पंडित, टिंकू साव, लालू यादव, अशोक वर्णवाल, कार्तिक मंडल, राजू पोद्दार, बसंत राम, सीताराम पंडित, अजित राम, अरविंद सिंह, संतोष गुप्ता व मुरारी स्वर्णकार को शामिल किया गया है. इधर, स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ, जिला महामंत्री देवराज, सांसद रवींद्र कुमार राय, सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, विधायक केदार हाजरा, विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, विधायक नागेंद्र महतो, जिप उपाध्यक्षकामेश्वर पासवान, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, बाबुल प्रसाद गुप्ता, पूनम प्रकाश व सुरेंद्र राय को शामिल किया गया.
ये थे मौजूद : मौके पर अरविंद चंद्र राय, पवन शर्मा, अशोक केशरी, निर्भय सिंह, विजय सिंह, जयप्रकाश यादव, पिंटू कुमार, बृहस्पति मंडल, इनोद साव, हबलु गुप्ता, दीपक कुमार आदि मौजूद थे.
नगर व मंडल अध्यक्षों का भी हुआ मनोनयन
इनके अलावा नगर व मंडल अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गयी. प्रशांत प्रकाश को नगर अध्यक्ष व उज्ज्वल गुप्ता को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया है, वहीं अमित कुमार को पीरटांड़, बालेश्वर ठाकुर को ससारखो, छोटू साव को देवरी, नेमधारी शर्मा को मंडरो, खुसरो पंडित को छोटकी खरगडीहा, सुबोध यादव को उदनाबाद, शंभू वर्णवाल को धनवार, केदार साव को डोरंडा, सुनील पंडित को गिरिडीह मु. पश्चिम भाग, नारायण साव को निमियाघाट एवं दशरथ राणा को घोड़थंबा का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया.
डाॅ. अांबेडकर की मनायी गयी जयंती
इससे पूर्व संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अांबेडकर की जयंती समारोह को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया.उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डाॅ. अांबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भाजपा पिछड़ा जाति मोरचा के जिलाध्यक्ष श्याम प्रसाद ने डॉ. अांबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला. भाजपा के जिला महामंत्री देवराज ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही. ताकि समाज में समरसता का भाव बना रहे. उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचाने पर बल दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola