शराब दुकान को लेकर दिखती रही है नाराजगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2017 8:28 AM
विज्ञापन
गिरिडीह. मुहल्ला व रिहायशी इलाके में शराब की लाइसेंसी दुकान खोले जाने से ग्रामीण इलाके के साथ-साथ शहर के लोग भी नाराज हैं. इसे लेकर अरगाघाट व श्याम मंदिर पथ के लोगों ने पहले ही नाराजगी व्यक्त की है. श्याम मंदिर पथ में शराब की दुकान खुलने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू किया. […]
विज्ञापन
गिरिडीह. मुहल्ला व रिहायशी इलाके में शराब की लाइसेंसी दुकान खोले जाने से ग्रामीण इलाके के साथ-साथ शहर के लोग भी नाराज हैं. इसे लेकर अरगाघाट व श्याम मंदिर पथ के लोगों ने पहले ही नाराजगी व्यक्त की है.
श्याम मंदिर पथ में शराब की दुकान खुलने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू किया. मामले को लेकर डीसी को आवेदन भी सौंपा गया. सात अप्रैल को स्थानीय नागरिकों की बैठक भी हुई. जनाक्रोश देखते हुए सात अप्रैल की रात दुकान के मुख्य द्वार को सील कर दिया गया. अब स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सामने से शराब की दुकान को बंद कर दिया गया, पर पीछे से शराब की बिक्री जारी है. इसी तरह अरगाघाट श्रम कल्याण केंद्र के सामने शराब दुकान खोलने से भी लोग नाराज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










