राम लखन जानकी, जय बोलो हनुमान की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2017 8:28 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : हनुमान जयंती को लेकर मंगलवार को जिले भर का माहौल भक्तिमय हो गया. सुबह से ही शहरी क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंगलवार होने के कारण हनुमान मंदिरों में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष कुछ ज्यादा भीड रही. विभिन्न हनुमान मंदिरों में हनुमान […]

विज्ञापन
गिरिडीह : हनुमान जयंती को लेकर मंगलवार को जिले भर का माहौल भक्तिमय हो गया. सुबह से ही शहरी क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंगलवार होने के कारण हनुमान मंदिरों में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष कुछ ज्यादा भीड रही. विभिन्न हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गयी थी.
निकली भव्य शोभा यात्रा : शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर, जेपी चौक स्थित महावीर मंदिर, पंच मंदिर, अरगाघाट, न्यू बरगंडा, शास्त्री नगर, अलकापुरी, पचंबा, मोहलीचुआं, कोल्डीहा, बरवाडीह, मकतपुर, बरमसिया आदि इलाकों में स्थापित हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड व हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. हनुमान जयंती को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. स्टेशन रोड स्थित अंटा बंगला से निकली शोभा यात्रा पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर बड़ा चौक स्थित महावीर मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई. इसके बाद महाआरती आयोजित की गयी.
राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी : मधुबन प्रतिनिधि के अनुसार मधुबन के पौराणिक हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमान जी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. महावीर सेवा समिति के लोगों ने प्रात:काल मंदिर में दैनिक पूजा व विधान का आयोजन किया. इस दौरान हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया. शाम को राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की झांकी निकाली गयी. मौके पर समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण लाल, अंबिका राय, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, सुमन सिन्हा, रामनरेश सिंह, मनोज कुमार जैन, उमेश रजक, भीम विश्वकर्मा, विनय कुमार वर्णवाल, संजय तिवारी, भरत साहू, बबलू गुप्ता, तेजनारायण महतो, नागेंद्र सिंह, विद्याभूषण मिश्रा, पिंकू साह, पिंटू मंदिलवार, नंदकिशोर सिंह, मंजु देवी, रेखा देवी, कनकलता देवी, कदमी देवी, मलवा देवी, शैलेश जैन, राजकुमार जैन, अनूप जैन, संजीव जैन, दीपक भाई मेपानी आदि सक्रिय रहे.
धूमधाम से मना कैवल्य ज्ञान महोत्सव
मधुबन. पारसनाथ पर्वत पर मंगलवार को जैन तीर्थंकर भगवान पद्म प्रभु का केवल्य ज्ञान महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान मोक्ष स्थल में बने मोहन कुट की साफ-सफाई कर टोंक में विराजमान प्रभु की चरणपादुका का जल व पंचामृत से अभिषेक किया गया. प्रभु की वंदना व टोंक का परिदक्षणा देकर शांति पाठ किया गया. मौके पर काफी संख्या में तीर्थ यात्री मौजूद थे.
पाठ के बाद भजन-किरतन का भी आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानीय भजन गायकों ने तेरी जय हो तुम्हारी ओ बजरंग बली, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, हे राम-हे राम, राम नाम की लूट है लूट सको तो लूट…आदि भजन प्रस्तुत करते उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. मौके पर सुनिल केडिया, बाल मुकुंद केडिया, सतीश केडिया, दिनेश केडिया आदि मौजूद थे. इधर, हनुमान जयंती के अवसर पर बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनायी गयी. इस दौरान विद्यालय में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन मोहन मिश्र एवं लक्खीचंद किस्कू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर प्रेमलता कुमारी, तरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद थे.
उद्घोषों से गूंजा पूरा शहर
शोभा यात्रा के दौरान कार्यकर्ता पूरे रास्ते में जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे. राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की…के उद्घोष से पूरा शहर गूंज उठा था. मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अश्विनी भदानी, रागिनी लहरी, शिव पूजन कुमार, गुड्डु यादव, बहादुर तांती, टिंकू सिन्हा, कुंदन केशरी, श्रवण कुमार, बरजंग दल के संयोजक डब्लु यादव, प्रवीण अग्रवाल, अनुप यादव, विजयमल पांडेय, रवि शंकर पांडेय, गीता यादव आदि शामिल हुए. इधर, कुटिया रोड स्थित कुटिया मंदिर प्रांगण में हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदर पाठ का आयोजन किया गया. पाठ में 501 महिलाओं ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola