पेड़ से टकरायी मारुति एक की मौत, तीन घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2017 7:54 AM

विज्ञापन

जमुआ : जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर कौआआम के पास सोमवार सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हीरोडीह थाना क्षेत्र के चमटाडीह के राजवीर सिंह (30) अपने दोस्त महादेव दास के साथ नयी मारुति को लेकर कोदंबरी चौक से लौट रहा था. लौटने के […]

विज्ञापन
जमुआ : जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर कौआआम के पास सोमवार सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हीरोडीह थाना क्षेत्र के चमटाडीह के राजवीर सिंह (30) अपने दोस्त महादेव दास के साथ नयी मारुति को लेकर कोदंबरी चौक से लौट रहा था. लौटने के क्रम में जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर कौआआम के पास मारुति आम के एक पेड़ से टकरा गयी. घटना में राजवीर सिंह की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि उसमें सवार जागेश्वर दास, महादेव दास व भेलैंडी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.
इधर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जागेश्वर दास को रांची, भेलैंडी सिंह को बोकारो व महादेव दास को गिरिडीह रेफर किया गया है. इधर घटना की खबर पाकर हीरोडीह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने गिरिडीह भेज दिया. जबकि दुर्घटनाग्रस्त मारुति को जब्त कर थाना ले आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola