मानदेय नहीं मिलने से परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2017 7:52 AM
विज्ञापन
गिरिडीह. झारखंड शिक्षा परियोजना रांची की ओर से अब तक पारा शिक्षकों के मानदेय मद में आवंटन नहीं भेजा गया है. इससे जिले के करीब सात हजार पारा शिक्षकों का जनवरी से ही मानदेय लंबित है. इससे पारा शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. इस मामले को पारा शिक्षक संघ ने गंभीरता से […]
विज्ञापन
गिरिडीह. झारखंड शिक्षा परियोजना रांची की ओर से अब तक पारा शिक्षकों के मानदेय मद में आवंटन नहीं भेजा गया है. इससे जिले के करीब सात हजार पारा शिक्षकों का जनवरी से ही मानदेय लंबित है. इससे पारा शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है.
इस मामले को पारा शिक्षक संघ ने गंभीरता से लिया है. संघ के जिलाध्यक्ष नारायण महतो व जिला उप सचिव गीता राज ने संयुक्त रूप से कहा कि तीन अप्रैल को पारा शिक्षक संघ का शिष्टमंडल डीएसइ से मिला था. उनसे मानदेय मद में राशि आवंटित कराने की मांग की गयी थी. आज तक शिक्षा परियोजना के स्तर से राशि नहीं भेजी गयी है. श्री महतो ने कहा कि मानव संसाधन विकास विभाग इस मामले में गंभीर नहीं दिख रहा है. अगर एक सप्ताह के अंदर मानदेय मद में राशि आवंटित नहीं की जाती है तो पारा शिक्षक संघ स्कूलों में शैक्षणिक कार्य तो करेंगे, लेकिन अन्य विभागीय कार्यों को बहिष्कार करेंगे.
कोई भी पारा शिक्षक बीआरसी को विभागीय प्रतिवेदन जमा नहीं करेगा और न गुरुगोष्ठी में भाग लेगा. संघ का शिष्टमंडल बुधवार को डीसी से मिलेगा और मानदेय उपलब्ध कराने की मांग करेगा. इधर सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीओ पीयूष कुमार ने बताया कि शिक्षा परियोजना की ओर से अब तक मानदेय मद में राशि आवंटित नहीं की गयी है. कहा कि एक माह में करीब पांच करोड़ की राशि मानदेय मद में दी जाती है. ऐेसे में मानदेय भुगतान के लिए तत्काल 15 करोड़ रुपये की जरूरत है. राशि आवंटन के लिए डीएसइ कमला सिंह प्रयासरत हैं. राशि आने के बाद प्रखंडों को राशि उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










