रैयतों ने रोका रेल लाइन निर्माण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2017 7:51 AM

विज्ञापन

कागजात जमा करने के आठ माह बाद भी मुआवजा नहीं मिलने से जमुनियाटांड़ के रैयत आक्रोशित हैं. उनका आरोप है कि अमीन ने मुआवजा भुगतान के लिए उनसे कमीशन भी लिया. मामला कोडरमा-गिरिडीह रेल लाइन निर्माण से जुड़ा है बेंगाबाद : सोनबाद पंचायत के जमुनियाटांड़ के रैयतों ने सोमवार की सुबह कोडरमा-गिरिडीह रेल लाइन का […]

विज्ञापन
कागजात जमा करने के आठ माह बाद भी मुआवजा नहीं मिलने से जमुनियाटांड़ के रैयत आक्रोशित हैं. उनका आरोप है कि अमीन ने मुआवजा भुगतान के लिए उनसे कमीशन भी लिया. मामला कोडरमा-गिरिडीह रेल लाइन निर्माण से जुड़ा है
बेंगाबाद : सोनबाद पंचायत के जमुनियाटांड़ के रैयतों ने सोमवार की सुबह कोडरमा-गिरिडीह रेल लाइन का निर्माण कार्य को रोक दिया. इस दौरान भूअर्जन पदाधिकारी का विरोध करते हुए प्रदर्शन भी किया. रैयतों ने कहा कि जमीन के दस्तावेज भूअर्जन कार्यालय में जमा कराये 8 माह बीत गये लेकिन मुआवजा भुगतान के लिए पहल नहीं की गयी. उनका आरोप है कि अमीन ने मुआवजा भुगतान की बात कहते हुए रैयतों से कमीशन भी लिया था. जब रैयतों ने अमीन का विरोध किया तो उसे हटा दिया गया. इससे ग्रामीणों का पैसा भी डूब गया.
सोमवार को जमुनियाटांड़ में रैयत एकजुट हुए और सड़क पर लाल फीता बांध कर निर्माण कार्य में जुटे वाहनों को रोक दिया. रैयतों का गुस्सा को देख रेलकर्मी और मजदूर भाग गये. सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी शंभु राम और एएसआइ धर्मेंद्र पासवान जमुनियांटाड़ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. रैयतों ने कहा कि घटनास्थल पर भूअर्जन पदाधिकारी को बुलाया जाय और मुआवजा भुगतान कराया जाय अन्यथा काम चालू होने नहीं दिया जायेगा.
इधर सीओ शंभु राम ने कहा कि स्थिति से भूअर्चन पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अविलंब रैयतों को भुगतान की बात कही जायेगी. सूचना पर पंसस दिवाकर सोनार, मुखिया संजय यादव भी पहुंचे और अधिकारियों से पहल की मांग की. मौके पर अनवर कलाल, सागीर कलाल, मुस्लिम कलाल, इलियास कलाल, मुमताज कलाल, नूर कलाल, युनूस कलाल, सलील कलाल, नारायण राय, जमाल कलाल, दशरथ यादव, असगर कलाल, मो हदीस, जैबुन बीबी आदि रैयत मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola