दहेज के लिए बहू को जला कर मारने के प्रयास में सास गयी जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2017 7:58 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह में विवाहिता को आग से जला मार मारने के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. यह प्राथमिकी पीड़िता संगीता देवी की मां देवरी थाना इलाके के नेकपुरा निवासी रीता देवी के आवेदन पर दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में सास गायत्री, पति सूरज देव सिंह, चचेरी […]

विज्ञापन
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह में विवाहिता को आग से जला मार मारने के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. यह प्राथमिकी पीड़िता संगीता देवी की मां देवरी थाना इलाके के नेकपुरा निवासी रीता देवी के आवेदन पर दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में सास गायत्री, पति सूरज देव सिंह, चचेरी सास मंदोदरी देवी एवं देवर राजा राय सिंह को नामजद किया गया है.
इस मामले में आरोपी सास गायत्री देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. थाना को दिये आवेदन में रीता ने कहा है कि उसकी पुत्री की शादी चार साल पूर्व सूरज देव सिंह के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे.पांच लाख रुपये नकद तथा दो पहिया वाहन की मांग की जा रही थी.
बेटी प्रताड़ित नहीं हो इसके लिए जमीन बेचकर बीच-बीच में संगीता के ससुरालवालों की मांग को पूरा करने की कोशिश की जाती रही. इस दौरान एक अप्रैल की उसकी बेटी की ससुराल मंगरोडीह के गांववालों ने मोबाइल से सूचना दी कि सास गायत्री देवी, चचेरी सास मंदोदरी देवी, देवर राजा राय सिंह, बसंत सिंह ने उनकी बेटी के शरीर पर पहले गर्म पानी उड़ेल दिया गया. इसके बाद शरीर में केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी.
बेटी के चिल्लाने पर पड़ोस के लोग जुटे और सदर अस्पताल में भर्ती कराया. अभी उसकी बेटी का इलाज बोकारो में चल रहा है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola