इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से भटक रहे युवा : विशप कुरियन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2017 7:56 AM
विज्ञापन
गांडेय : आधुनिक युग में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण निवेश है, जो हम अपने बच्चों के लिए करते हैं. आधुनिक युग में इंटरनेट, मोबाइल, टीवी, वीडियो समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट युवाओं में भटकाव ला रहा है. उक्त बातें भागलपुर धर्म प्रांत के विशप कुरियन वालियाकार्देशिल ने कही. वे सोमवार को प्रखंड के महेशमुंडा मिशन में संत […]
विज्ञापन
गांडेय : आधुनिक युग में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण निवेश है, जो हम अपने बच्चों के लिए करते हैं. आधुनिक युग में इंटरनेट, मोबाइल, टीवी, वीडियो समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट युवाओं में भटकाव ला रहा है.
उक्त बातें भागलपुर धर्म प्रांत के विशप कुरियन वालियाकार्देशिल ने कही. वे सोमवार को प्रखंड के महेशमुंडा मिशन में संत जोसेफ स्कूल का उद्घाटन कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बच्चे पारिवारिक बंधनों से दूर होने लगे हैं. माता -पिता का सम्मान करना भूल गये हैं. साथ ही नैतिकता का पतन होने लगा है. इससे परे होली क्रॉस ने प्रारंभ से ही नैतिकता, सामाजिक व अनुशासित शिक्षा के लिए अपनी एक अलग पहचान बनायी है. महेशमुंडा में होली क्रॉस समाज 1953 से ही बालकों के लिए संत जोहन व बालिकाओं के लिए निर्मला विद्यालय की स्थापना कर क्षेत्र में शिक्षा का दीप जला रहा है.
इस दौरान विशिष्ट अतिथि डीएसपी जीतवाहन उरांव, जिप सदस्य धनंजय राणा, मुखिया विकास राम समेत कई ने समारोह को संबोधित किया. इसके पूर्व संत जोसेफ स्कूल गिरिडीह, जमुआ, देवीपुर, देवघर ,चिरकी, चकाई के छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. मौके पर महेशमुंडा के फादर दानियल, फादर जोन, फादर विजय मुर्मू, फादर सुशीन मोदी, थॉमस एनएम, शिक्षा निदेशक ब्रविम्थ एस, फादर स्टीफन मैथ्यू, फादर ग्रेगरी, फादर माइकल, सिस्टर गुरैती, थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद समेत महेशमुंडा मिशन, संत जॉन ब्रिटो व निर्मला बालिका विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










