इधर पादरी की पीट-पीट कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2017 4:46 AM
विज्ञापन
तिसरी(गिरिडीह)/नाथनगर : गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र स्थित निरेयटोला निवासी पादरी प्रल्युस मरांडी(40) की शनिवार की देर रात को हत्या कर दी गयी. इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया. प्रल्युस पिछले करीब आठ साल से चंपानगर मिशन के सीएनआइ चर्च में पादरी और ईसाई धर्म के प्रचारक भी थे. वहीं उनकी पत्नी […]
विज्ञापन
तिसरी(गिरिडीह)/नाथनगर : गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र स्थित निरेयटोला निवासी पादरी प्रल्युस मरांडी(40) की शनिवार की देर रात को हत्या कर दी गयी. इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया. प्रल्युस पिछले करीब आठ साल से चंपानगर मिशन के सीएनआइ चर्च में पादरी और ईसाई धर्म के प्रचारक भी थे. वहीं उनकी पत्नी ऐंजिलिना सोरेन चंपानगर में ही सरकारी शिक्षिका हैं.
उनकी एक 11 वर्षीया पुत्री अराधना मरांडी उनके साथ रहती थी.
घटना की सूचना रविवार सुबह मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. वहीं कुछ ही देर बाद बगल के गांव सलगाडीह से दो व्यक्ति विनोद मरांडी और सावना मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इधर मृतक के भाई पितिहास मरांडी ने तिसरी थाना में एक आवेदन देकर सलगाडीह गांव के विनोद मरांडी, सावना मुर्मू पर हत्या का आरोप लगाया गया है.
मजदूर को पैसे देने जाता था प्रल्युस
भाई पितिहास मरांडी ने थाने को दिये आवेदन में कहा है कि तिसरी निरेयटोला में उनका घर है और नये घर की चहारदीवारी निर्माण का काम किया जा रहा था. यही कारण है, प्रल्युस सप्ताह में एक बार मजदूरों को पैसे देने के लिए भागलपुर से तिसरी आते-जाते थे. शनिवार को भी प्रल्युस दिन के 12 बजे तिसरी पहुंचा था और शाम को मजदूरों को पैसे देने के बाद बगल के गांव सलगाडीह चला गया.
पिटाई के बाद मुंह को कुचल दिया
प्रल्युस शनिवार रात को सलगाडीह गांव के विनोद व सावना के साथ बैठ कर शराब पी रहे थे. इस दौरान कुछ कहासुनी हुई. इसके बाद विनोद व सावना ने प्रल्युस के साथ मारपीट की, जिसका बीच-बचाव गांववालों ने किया. इस घटना के बाद विनोद व सावना ने देर रात को उसके भाई को पकड़ कर लाठी व अन्य औजार से पीट-पीट कर मार डाला और पत्थर से मुंह को कुचल दिया. घटना की जानकारी रविवार की सुबह मिलने के बाद परिजन पहुंचे.
इस मामले में मृतक के भाई पितिहास के आवेदन पर विनोद व सावना के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को जेल भेजा जायेगा.
बालेश्वर उरांव, थाना प्रभार, तिसरी
ट्रेन से छात्रा को उतारने की कोशिश : भागलपुर. आनंद-विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस में पाटन हॉल्ट के पास अपराधियों ने डुमरांव कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राआें पर हमला कर दिया. छात्रा को ट्रेन से उतारने की कोशिश की. छात्रों ने जब विरोध किया तो चाकू मार कर उन्हें घायल कर दिया.
अपराधियों ने छात्रा को भी घायल कर दिया. सभी छात्र-छात्रा बीएयू में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने आ रहे थे.
विस्तृत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










