गिरिडीह में एक दिन में बिके 200 से अधिक वाहन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2017 8:09 AM

विज्ञापन

बीएस-थ्री मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाजार में बूम गिरिडीह : बीएस-थ्री इंजन वाले वाहनों की पहली अप्रैल से परिवहन कार्यालय द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं करने से संबंधित फैसला आने के बाद अॉटोमोबाइल सेक्टर में भूचाल आ गया है. बीएस-थ्री वाहन निर्माण कंपनियों ने आनन-फानन में देशभर के अपने डीलरों व शोरूम एजेंसियों […]

विज्ञापन
बीएस-थ्री मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाजार में बूम
गिरिडीह : बीएस-थ्री इंजन वाले वाहनों की पहली अप्रैल से परिवहन कार्यालय द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं करने से संबंधित फैसला आने के बाद अॉटोमोबाइल सेक्टर में भूचाल आ गया है. बीएस-थ्री वाहन निर्माण कंपनियों ने आनन-फानन में देशभर के अपने डीलरों व शोरूम एजेंसियों को एक अप्रैल के पहले वाहनों की बिक्री करने का निर्देश दिया है. इसके लिए खरीदारों को प्रत्येक वाहनों की खरीद पर भारी छूट व नि:शुल्क इंश्योरेंस का लाभ प्रदान करने की घोषणा भी की गयी है. 30 मार्च की शाम तक गिरिडीह बाजार में 200 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हो चुकी थी. इन वाहनों में सबसे अधिक हीरो और होंडा के दोपहिया वाहनों की बिक्री व बुकिंग हुई. खरीदार भी इस अप्रत्याशित छूट का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाह रहे हैं.
दोपहर बाद से दोपहिया-तिपहिया व चार पहिया वाहनों के शोरूम में खरीदारों की भीड़ बढ़ती चली गयी. उल्लेखनीय है कि प्रदूषण नियंत्रण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए ज्यादा मात्रा में कार्बन उत्सर्जित कर प्रदूषण फैलाने वाले बीएस-थ्री इंजन वाले वाहनों के परिचालन पर पहली अप्रैल से रोक लगा दी है. फैसले की जानकारी होते ही दोपहिया-चार पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों ने अपने डीलरों व विक्रेताअों को संदेश देते हुए जल्द से जल्द शोरुम में मौजूद गाड़ियों को सेल आउट करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola