पारसनाथ में ध्वस्त हुआ नक्सलियों का बंकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2017 7:52 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को अहम सफलता हाथ लगी है. टीम ने पारसनाथ में छापामारी कर नक्सलियों के एक बंकर को ध्वस्त कर दिया है. बंकर से भोजन का सामान, वर्दी, नक्सली साहित्य समेत कई सामान बरामद किया गया है. बताया जाता है कि नक्सलियों की खोज […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को अहम सफलता हाथ लगी है. टीम ने पारसनाथ में छापामारी कर नक्सलियों के एक बंकर को ध्वस्त कर दिया है.
बंकर से भोजन का सामान, वर्दी, नक्सली साहित्य समेत कई सामान बरामद किया गया है. बताया जाता है कि नक्सलियों की खोज में एसपी अखिलेश बी वारियर के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ 154 बटालियन की टीम पारसनाथ के इलाके में छापामारी अभियान चला रही थी. एसपी श्री वारियर को सूचना मिली थी की पारसनाथ में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की अति महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है जिसमें झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई प्रदेश से नक्सली नेताओं के जमावड़ा लगने वाला है.
इसी सूचना पर चलाये गए अभियान के दौरान डुमरी एसडीपीओ अरविंद कुमार विंहा और सीआरपीएफ के पदाधिकारी बुधवार की देर शाम को जब पहाड़ के ऊपर पहुंचे तो एक स्थान पर अस्थायी बंकर मिला. बंकर में भारी मात्रा में भोज्य पदार्थ था जिसे देखकर लग रहा था कि इसी स्थान पर नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का दस्ता मीटिंग करनेवाला था. छापामार दल ने बंकर में मिले कई सामानों को नष्ट भी कर दिया. बंकर ध्वस्त करने की पुष्टि एसपी ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










