चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 8:49 AM
विज्ञापन
बिरनी. बिरनी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में डोमचांच के भेलवाटांड़ निवासी संदीप मोदी, तेतरियाडीह निवासी प्रमोद कुमार सिंह व बिरनी के भरकट्टा निवासी गुड्डू सिंह हैं. बताया जाता है कि सोमवार की रात दो बाइक पर छह लोग इलाके में घूम रहे थे. इनकी […]
विज्ञापन
बिरनी. बिरनी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में डोमचांच के भेलवाटांड़ निवासी संदीप मोदी, तेतरियाडीह निवासी प्रमोद कुमार सिंह व बिरनी के भरकट्टा निवासी गुड्डू सिंह हैं. बताया जाता है कि सोमवार की रात दो बाइक पर छह लोग इलाके में घूम रहे थे. इनकी गतिविधि संदिग्ध देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये संदीप व प्रमोद ने पुलिस को बताया कि वे बाइक खरीदने इलाके में आये हैं. पुलिस ने जब कागजात की जांच की तो बाइक चोरी की निकली. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने गुड्डू से बाइक खरीदी है. इस पर मंगलवार की देर रात पुलिस ने गुड्डू को भी गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया संदीप व गुड्डू हाल ही में जेल से निकला है.
पुलिस ने उनके पास से बाइक चोरी करने में प्रयुक्त मास्टर की (चाबी) भी बरामद की है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि चोरी की बाइक के साथ पकड़े गये तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










