छिनतई प्रकरण में दो अज्ञात पर प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2017 7:39 AM

विज्ञापन

बेंगाबाद. गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग के दामोदरडीह के पास बुधवार की शाम को रेशम विभाग के अधिदर्शक रामदेव रजक के साथ 74 हजार की छिनतई मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. रामदेव रजक के आवेदन पर कांड संख्या 10/17 के तहत दो अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट […]

विज्ञापन
बेंगाबाद. गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग के दामोदरडीह के पास बुधवार की शाम को रेशम विभाग के अधिदर्शक रामदेव रजक के साथ 74 हजार की छिनतई मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. रामदेव रजक के आवेदन पर कांड संख्या 10/17 के तहत दो अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. बता दें कि रामदेव रजक बुधवार को गिरिडीह की एसबीआइ शाखा से विभाग के 50 हजार रुपये और स्वयं के 24 हजार रुपये निकाल कर एक बैग में डाल कर आॅटो से ऑफिस लौट रहे थे.
इसी बीच दामोदरडीह के पास जैसे ही वे आॅटो से उतर कर किराया देकर आगे बढ़े कि बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके हाथ से बैग झपट लिया और भाग निकले. विभाग के परियोजना पदाधिकारी पितांबर झा ने बताया कि उक्त राशि को सोहराय पर्व के मौके पर मजदूरों के बीच बांटना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola