घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या, केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2017 7:39 AM
विज्ञापन
गावां. गावां थाना क्षेत्र के पिहरा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका का नाम मुनिया देवी(35)था. उसके पति कारू राय का कहना है कि बुधवार की रात को पत्नी के साथ मामूली विवाद हुआ था. गुरुवार की सुबह वह घर से काम के लिये निकल गया. सुबह लगभग 8 बजे […]
विज्ञापन
गावां. गावां थाना क्षेत्र के पिहरा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका का नाम मुनिया देवी(35)था. उसके पति कारू राय का कहना है कि बुधवार की रात को पत्नी के साथ मामूली विवाद हुआ था. गुरुवार की सुबह वह घर से काम के लिये निकल गया. सुबह लगभग 8 बजे उसकी पत्नी ने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली.
इधर मामले की सूचना पर थाना प्रभारी आरके वर्मा ने सअनि संदीप कुजूर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया. थाना प्रभारी श्री वर्मा ने कहा कि महिला ने परिवारिक विवाद में आत्महत्या की है. मृतका के मायकेवालों ने किसी पर कोई शक नहीं किया है. उनहोंने कहा कि मामले मे गावां थाना में एक यूडी केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










