प्रमुख ने रुकवाया केबल बिछाने का काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2016 5:50 AM
विज्ञापन
गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ के किनारे सेलुलर कंपनी बिछा रही केबल गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ के किनारे सेलुलर कंपनी की ओर से बिछाये जा रहे केबल के काम को सोमवार को गिरिडीह प्रमुख के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रोक दिया. सुबह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी तीनकोनिया मोड़ के समीप पहुंचीं और केबल बिछाने के लिए […]
विज्ञापन
गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ के किनारे सेलुलर कंपनी बिछा रही केबल
गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ के किनारे सेलुलर कंपनी की ओर से बिछाये जा रहे केबल के काम को सोमवार को गिरिडीह प्रमुख के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रोक दिया. सुबह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी तीनकोनिया मोड़ के समीप पहुंचीं और केबल बिछाने के लिए काटे जा रहे गड्ढे को बंद करा दिया.
प्रमुख ने कहा कि उन्होंने एनएच के पदाधिकारियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन विभाग के पदाधिकारी ने फोन नहीं उठाया. प्रमुख ने बताया कि पिछले कुछ महीने मुख्य मार्ग के दोनों तरफ गड्ढा खोद कर केबल बिछाया जा रहा है, इससे मार्ग के खराब होने व दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी. इसकी शिकायत बदडीहा, बंदरकुप्पी, पपरवाटांड़, जोगीटांड़ के ग्रामीणों ने भी की थी.
ग्रामीणों का कहना था कि नियम को ताक पर रखकर केबल बिछाया जा रहा है. कई लोगों की रैयती जमीन को भी खोद कर केबल बिछाया गया है. बताया कि नियमानुसार किसी भी कालीकरण मार्ग के ब्लैक टॉप से 15 फीट हटकर ही खुदाई का काम किया जा सकता है. इस मामले की शिकायत डीसी से की जायेगी और जांच कराने की मांग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










