गिरिडीह में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट,पथराव, आगजनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2016 11:39 PM
विज्ञापन
गिरिडीह: नगर थाना इलाके के हुट्टी बाजार के पास सोमवार की रात भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी. इस दौरान अागजनी, पथराव व मारपीट भी हुई, जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं. एक दुकान में आग लगा दी गयी, बाद में दमकल की टीम ने आग पर काबू […]
विज्ञापन
गिरिडीह: नगर थाना इलाके के हुट्टी बाजार के पास सोमवार की रात भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी. इस दौरान अागजनी, पथराव व मारपीट भी हुई, जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं. एक दुकान में आग लगा दी गयी, बाद में दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया.
बताया जाता है कि रात करीब 10 बजे प्रतिमा विसर्जित करने के लिए कुछ लोग जा रहे थे. इसी दौरान हुट्टी बाजार के पास दूसरे पक्ष के लोगों के साथ नोकझोंक हो गयी, बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गयी, जिसमें एक युवक के चोटिल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया.
सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंची, लेकिन स्थिति नहीं संभल सकी. बाद में खबर पाकर डीसी उमाशंकर सिंह व एसपी अखिलेश बी वारियर ने मोरचा संभाला. डीसी एसपी के पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका. समाचार लिखे जाने तक स्थित तनावपूर्ण बनी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










