महिला की मौत, हत्या का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2016 7:51 AM

विज्ञापन

बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा पंचायत स्थित दुबेडीह गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. घर के पास ही स्थित कुएं से उसका शव बरामद किया गया. मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना अंतर्गत छोटकी खरगडीहा पंचायत के दुबेडीह गांव में मंगलवार की […]

विज्ञापन
बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा पंचायत स्थित दुबेडीह गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. घर के पास ही स्थित कुएं से उसका शव बरामद किया गया. मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है.
बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना अंतर्गत छोटकी खरगडीहा पंचायत के दुबेडीह गांव में मंगलवार की दोपहर एक महिला की मौत कुआं में गिरकर हो गयी. काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो कुएं में झग्गर डालने पर उसका शव बरामद हुआ. इधर महिला के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. मृतका का नाम रीना देवी (32) है. मायकेवालों का आरोप है कि रीना का चार दिनों से गोतनी और भैंसूर के साथ विवाद चल रहा था.
ससुरालवालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और लाश को कुएं मे डाल दिया. रीना का मायका देवरी थाना क्षेत्र के तिवारीडीह में है. घटना की सूचना मिलने पर उसकी मां किस्टो देवी, भाई मंतोष तिवारी व अन्य परिजन दुबेडीह पहुंचे और शव को देख विलाप करने लगे. भाई मंतोष तिवारी ने बताया कि 11 वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी दुबेडीह के मदन दुबे के पुत्र मुन्ना उर्फ मुनकु दुबे के साथ हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola