गांडेय के नवोदय ग्राम में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2016 7:51 AM

विज्ञापन

गांडेय. नवोदय ग्राम स्थित मैदान में मंगलवार से पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. उद‍्घाटन मैच में जाताकुट्टी की टीम ने चेंगरबाद को छह गोल से पराजित कर दिया. मौके पर भाजपा नेता राजेश सिन्हा, विरेंद्र रजक, एसबी ओझा, कमलदेव मुर्मू, बैजनाथ राणा समेत कई मौजूद थे. टूर्नामेंट के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, पंसस प्रवीण […]

विज्ञापन
गांडेय. नवोदय ग्राम स्थित मैदान में मंगलवार से पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. उद‍्घाटन मैच में जाताकुट्टी की टीम ने चेंगरबाद को छह गोल से पराजित कर दिया. मौके पर भाजपा नेता राजेश सिन्हा, विरेंद्र रजक, एसबी ओझा, कमलदेव मुर्मू, बैजनाथ राणा समेत कई मौजूद थे.
टूर्नामेंट के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, पंसस प्रवीण गुप्ता समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. जिला सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास की असीम संभावनाएं हैं.
कहा कि प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण से लेकर पंचायत स्तर पर कमल क्लब का गठन कराया जा रहा है. ग्रामीण युवा खेल के प्रति जागरूक हों और महेंद्र सिंह धौनी की तरह देश व क्षेत्र का नाम रोशन करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola