????????? ??????? ?? ???? ????? ?? ????? ?????

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेमिनार पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये-विश्वविद्यालय समेत कई कंपनियों ने किया आर्थिक सहयोगहजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 6 से 8 नवंबर तक होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार पर लगभग एक करोड़ रुपया खर्च होगा. डेलीगेट्स के आवास, भोजन व आयोजन पर यह राशि खर्च होगी. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने विश्वविद्यालय के एमबीए भवन […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय सेमिनार पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये-विश्वविद्यालय समेत कई कंपनियों ने किया आर्थिक सहयोगहजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 6 से 8 नवंबर तक होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार पर लगभग एक करोड़ रुपया खर्च होगा. डेलीगेट्स के आवास, भोजन व आयोजन पर यह राशि खर्च होगी. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने विश्वविद्यालय के एमबीए भवन में मंगलवार को पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी. कहा कि इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की तीन दिवसीय ऑल इंडिया कॉमर्स कांफ्रेंस 2015 का आयोजन विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 6 से 8 नवंबर तक होगा. इसके लिए देश भर के 28 राज्यों से 850 डेलीगेट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. झारखंड से 201, महाराष्ट्र से 118, उत्तर प्रदेश से 115, बिहार से 95, कर्नाटक से 50, उड़ीसा से 39, असम से 34, राजस्थान से 21, तेलंगना से 15, वेस्ट बंगाल से 14, गुजरात से 13, हरियाणा से 13, केरल से 12, दिल्ली से 9, मध्य प्रदेश से 9, पुडुचेरी से 9, छत्तीसगढ़ से 8, आंध्र प्रदेश से 5, जम्मू कश्मीर से 5, पंजाब से 4, गोवा से 3, मणिपुर से 2, अरुणाचल प्रदेश से 1, मेघायल से 1, मिजोरम से 1, तमिलनाडु से 2 डेलीगेट्स शामिल होंगे. 183 शोध पत्र पढ़े जायेंगेतीन दिवसीय सेमिनार में चार तकनीकी सत्र होगा, जो विवेकानंद सभागार, एमबीए सभागार, राधा कृष्णन हॉल एवं आर्यभट्ट हॉल में एक साथ चलेगा. चारों तकनीकी सत्र में 183 शोध पत्र पढ़े जायेंगे. विवेकानंद सभागार में मेक इन इंडिया विषय पर देश भर के विद्वान अपना शोध पत्र पढ़ेंगे. विवेकानंद सभागार में मेक इन इंडिया पर शोध पत्र पढ़ा जायेगा. इस विषय पर देश भर के चुनिंदा विद्वान अपना शोध पत्र पढ़ेंगे. सत्र की अध्यक्षता प्रो के इरेश, बैंगलोर विश्वविद्यालय करेंगे. इनका सहयोग डॉ आशीष जे दवे, गुजरात करेंगे. तकनीकी सत्र एक की अध्यक्षता डॉ जी राजू, केरला विश्वविद्यालय एवं डॉ के निर्मला, बैंगलोर विश्वविद्यालय करेंगे. तकनीकी सत्र दो की अध्यक्षता डॉ अवधेश कुमार तिवारी, गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं डॉ राजेश्वरी मुंबई करेंगे. तकनीकी सत्र तीन की अध्यक्षता डॉ एएम गौरव शिवाजी विश्वविद्यालय एवं डॉ सुब्रो माइकल गोम्स करेंगे. तकनीकी सत्र चार की अध्यक्षता डॉ नवल किशोर, नयी दिल्ली एवं डॉ प्रमोद कुमार होता, उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर करेंगे. प्रो गुरदीप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 12 लाख रुपया दिया है. शेष राशि स्पाॅन्सरशिप से मिल रही है. कार्यक्रम को एनटीपीसी, विभिन्न बैंक, जिंदल कंपनी एवं यूनाइटेड किंगडम की कंपनी सहयोग कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola