91 ????? ???? 186 ??????????? ?? ???? ???? ?? ???????

Updated:
विज्ञापन

91 महिला सहित 186 अभ्यर्थियों ने किया पंसस का नामांकनराजधनवार. पंचायत चुनाव के नामांकन के दूसरे चरण में मंगलवार को निरीक्षण भवन धनवार में गावां, तिसरी व देवरी प्रखंड के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 91 महिला सहित कुल 186 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा. अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा खोरीमहुआ […]

विज्ञापन

91 महिला सहित 186 अभ्यर्थियों ने किया पंसस का नामांकनराजधनवार. पंचायत चुनाव के नामांकन के दूसरे चरण में मंगलवार को निरीक्षण भवन धनवार में गावां, तिसरी व देवरी प्रखंड के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 91 महिला सहित कुल 186 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा. अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा खोरीमहुआ एसडीएम रविशंकर विद्यार्थी को समर्पित किया. नामांकन कराने वालों में गावां की निवर्तमान प्रमुख ललीता देवी, देवरी की सुमित्रा देवी, देवरी गुणिआहर की अनीता देवी सहित 91 महिला अभ्यर्थी हैं. गावां प्रखंड के अमतरो पंचायत से सकलदेव राजवंशी, सेरूआ से सरस्वती देवी, उपेंद्र सिंह, लालजीत यादव, नीमाडीह से आरती देवी, तिसरी प्रखंड के लोकाय से रघु मुर्मू, गावां से विनोद साव, तिसरी चंदौरी से विंदा देवी, गुमगी से बिंदेश्वरी यादव, बरवाडीह से कुमारी रंजु सिन्हा, गीता देवी, देवरी के खटोरी से मीना देवी, बांसडीह से हरिशंकर कुमार राय, लालगोविंद मिश्र, विनय कुमार मिश्र, नेकपुरा से कुंती देवी, सलैयडीह उर्फ खोरोडीह से सुरूचि देवी, ढेंगाडीह से श्वेता कुमारी, मारूडीह से बिंदु देवी, नेकपुरा से चीना देवी, सलैयडीह से उर्फ खोरोडीह से सुनीला देवी, कोसोगोंदोदिघी से जानकी देवी, बेरिया से कुंती वर्मा, जमखोखरो से सरिता देवी, सलैडीह से बबिता देवी, हाजरा खातून, ढेंगाडीह से अझोला देवी, गावां माल्डा से सुमन देवी, खटोरी से रेखा देवी, घोसे से पुरुषोत्तम प्रसाद चौधरी, परसाटांड़ से रज्जाक अंसारी, सिकरूडीह से मो इस्लाम आदि ने पर्चा भरा. जमुआ से सात ने लिया नाम वापस पंचायत समिति के लिए जमुआ से विभिन्न क्षेत्रों से नामांकन कराये सात अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. नाम वापस लेने वालों में नेहा देवी (भाग-54), सुनीता देवी (भाग-1), शहजादी खातून (भाग 35), तबस्सुम आरा (भाग 31), निमिया देवी (भाग 49), इंदिरा वर्मा (भाग 14) व रीता देवी (भाग 52) शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola