छड़ लूटकांड में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना पुलिस को छड़ लूट कांड के मामले में अहम सफलता हाथ लगी है. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने इस लूटकांड में शामिल रहे एक आरोपित को दुमका के जरमुंडी से सोमवार को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपित को लेकर थाना प्रभारी श्री कुमार सोमवार की रात को बेंगाबाद पहुंचें. आरोपित […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना पुलिस को छड़ लूट कांड के मामले में अहम सफलता हाथ लगी है. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने इस लूटकांड में शामिल रहे एक आरोपित को दुमका के जरमुंडी से सोमवार को गिरफ्तार किया है.
पकड़े गये आरोपित को लेकर थाना प्रभारी श्री कुमार सोमवार की रात को बेंगाबाद पहुंचें. आरोपित जरमुंडी निवासी दिलीप राय(25)है. जनवरी माह में गिरिडीह से मोंगिया स्टील का छड़ लेकर एक ट्रक देवघर जा रहा था. बेंगाबाद थाना इलाके के करमजोरा मोड़ के पास ट्रक को रोककर चालक को बंदी बनकर छड़ समेत ट्रक को अगवा कर लिया गया था. बाद में चालक को देवघर के बुढई जंगल में बांधकर छोड़ दिया गया.
वहीं छड़ को उतार कर ट्रक को दुमका के पास छोड़ा था. बेंगाबाद थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर लूटा गया छड़ बरामद कर लिया गया था. इस क्रम में चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिन्हें जेल भेज दिया गया. जेल भेजे गये आरोपितों की निशान देही पर जरमुंडी के दिलीप राय को पकड़ा गया. सोमवार को थाना प्रभारी श्री कुमार को सूचना मिली थी की दिलीप अपने घर में ही है.
सूचना पर थाना प्रभारी सोमवार को दलबल के साथ जरमुंडी पहुंचे और स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिलीप को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा क दिलीप को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों को पकड़ने का प्रयास अभी भी किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola