ग्रामीणों ने रोजगार सेवक को बनाया बंधक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राजधनवार : मनरेगा कूप निर्माण की राशि का भुगतान लाभुक के बजाय अन्य को कराने के आरोप में महेशमरवा के रोजगार सेवक नरेंद्र तिवारी को ग्रामीणों ने गुरुवार को बंधक बना लिया. ग्रामीणों की अगुआई माले के प्रखंड सचिव किशोरी अग्रवाल ने की. बंधक बनाये जाने की सूचना फोन पर धनवार बीडीओ नरेश कुमार वर्मा […]
विज्ञापन
राजधनवार : मनरेगा कूप निर्माण की राशि का भुगतान लाभुक के बजाय अन्य को कराने के आरोप में महेशमरवा के रोजगार सेवक नरेंद्र तिवारी को ग्रामीणों ने गुरुवार को बंधक बना लिया. ग्रामीणों की अगुआई माले के प्रखंड सचिव किशोरी अग्रवाल ने की.
बंधक बनाये जाने की सूचना फोन पर धनवार बीडीओ नरेश कुमार वर्मा को दी गयी है. हालांकि वे नहीं आये. बता दें कि हलुवाईया निवासी दुलारी देवी के नाम एक सिंचाई कूप आवंटित किया गया था.
पिछले दिनों उसे मेटेरियल का पैसा भुगतान किया जाना था. आरोप है कि रोजगार सेवक ने दुलारी देवी की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर सप्लायर राजेंद्र यादव से भुगतान करा दिया. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि फोन पर मामले की सूचना मिली है. रोजगार सेवक द्वारा गड़बड़ की गयी है तो पीड़ित लिख कर दें, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










