बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेंगाबाद : बिजली विभाग के खिलाफ सोमवार को हरिला पंचायत के ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. एक सप्ताह में विभाग द्वारा कैंप नहीं लगाये जाने पर ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी भी दी. ग्रामीण सुधीर रजवार का कहना है कि विभाग नेा सोमवार को हरिला स्थित मंदिर परिसर में कैंप […]
विज्ञापन
बेंगाबाद : बिजली विभाग के खिलाफ सोमवार को हरिला पंचायत के ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. एक सप्ताह में विभाग द्वारा कैंप नहीं लगाये जाने पर ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी भी दी.
ग्रामीण सुधीर रजवार का कहना है कि विभाग नेा सोमवार को हरिला स्थित मंदिर परिसर में कैंप आयोजित करने की बात कही थी.
सोमवार की सुबह से ही लोग पहुंचने लगे. काफी देर बाद भी विद्युत विभाग के कर्मियों नहीं पहुंचने से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा. इसी को लेकर ग्रामीणों में रोष था.
मौके पर नुनुलाल साव, चोवा राणा, उस्मान अंसारी, सिराज अंसारी, धोकल मियां, श्यामसुंदर सिंह, पंडा सिंह, लोकसा मुमरू, सोनालाल मरांडी, लोगन मरांडी, सोमन मरांडी, तालो पंडित, छकु मरांडी, श्यामलाल मरांडी, बजुल मरांडी, सुमन सोरेन, रामलाल मरांडी, निर्मल कुमार वर्मा, लालमोहन सिंह, उदय सिह, श्याम मरांडी, खलील मियां, मिनसार मियां, कासिम मियां , मुस्तकीम, मंसूर, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










