वृद्ध की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Updated:
विज्ञापन

राजधनवार : धनवार के परसन ओपी अंतर्गत मनसाडीह मोड़ के पास बुधवार की सुबह एक वृद्ध की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. खबर पाकर वहां बड़ी संख्या में लोग जुटे. परसन ओपी प्रभारी कामेश्वर कुमार भी दल-बल के साथ पहुंचे. लाश मनसाडीह चौक के समीप धनवार-सरिया मुख्य मार्ग के किनारे पड़ी थी.उसकी […]

विज्ञापन
राजधनवार : धनवार के परसन ओपी अंतर्गत मनसाडीह मोड़ के पास बुधवार की सुबह एक वृद्ध की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. खबर पाकर वहां बड़ी संख्या में लोग जुटे. परसन ओपी प्रभारी कामेश्वर कुमार भी दल-बल के साथ पहुंचे.
लाश मनसाडीह चौक के समीप धनवार-सरिया मुख्य मार्ग के किनारे पड़ी थी.उसकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी. उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. लाश पर गमछा ओढ़ाया हुआ था. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
अंदेशा लगाया जा रहा था कि वह यात्री रहा होगा. तबियत खराब होने पर वह शौच के लिए उतरा होगा. जहां उसकी मौत हो गयी होगी. ओपी प्रभारी कामेश्वर कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया स्वभाविक मौत लग रहा है.
पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा. मुखिया भिखारी यादव, मंसूर अंसारी, बजरंग दल के उपेंद्र सिंह, भागीरथ विश्वकर्मा, अशोक राय, अजरुन सिंह, लालजीत पासवान, मुंशी शर्मा आदि की उपस्थिति में परसन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola