हादसे में बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन के बाद सड़क से हटे ग्रामीण इसरी बाजार : निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी खुर्द के पास डुमरी-बेरमो पथ पर मंगलवार की शाम को हाइवा की चपेट में बाइक सवार आ गया. घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के […]

विज्ञापन
विधायक के आश्वासन के बाद सड़क से हटे ग्रामीण
इसरी बाजार : निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी खुर्द के पास डुमरी-बेरमो पथ पर मंगलवार की शाम को हाइवा की चपेट में बाइक सवार आ गया. घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए बोकारो भेज दिया गया है.
इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर डुमरी-बेरमो पथ को जाम कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, डुमरी बीडीओ मनोज कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर अनूप कुमार कर्मकार, जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल घटनास्थल पहुंचे और लोगों को समझाया. विधायक श्री महतो ने मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने के साथ हाइवा के मालिक से भी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया. करीब तीन घंटे बाद विधायक के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग सड़क से हटे.
कैसे हुई घटना : बताया जाता है कि नावाडीह थाना क्षेत्र के तरवाटांड़ निवासी अजरुन महतो व मिथिलेश महतो डुमरी से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान खांखीखुर्द के पास विपरीत दिशा से आ रही एक हाइवा (जेएच 10एआर 6429) ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक अजरुन महतो की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं मिथिलेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola