उचक्कों ने उड़ाये 25 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के बस पड़ाव इसरी डुमरी के समीप एक होटल से बुधवार को एक व्यक्ति का 25 हजार रुपया चोरी हो गया.उक्त व्यक्ति नाश्ता करने होटल गया था. पीड़ित व्यक्ति ने निमियाघाट थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत की है. हालांकि निमियाघाट थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. […]

विज्ञापन
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के बस पड़ाव इसरी डुमरी के समीप एक होटल से बुधवार को एक व्यक्ति का 25 हजार रुपया चोरी हो गया.उक्त व्यक्ति नाश्ता करने होटल गया था. पीड़ित व्यक्ति ने निमियाघाट थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत की है. हालांकि निमियाघाट थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
डुमरी थाना क्षेत्र के छोटकी बेरगी निवासी मो. रियाज ने आज अपराह्न् करीब दो बजे बस पड़ाव के समीप इलाहाबाद बैंक सुईयाडीह शाखा से 25 हजार रुपये निकाले थे. रुपये एक हैंड बैग में रख कर वह बस पड़ाव के समीप होटल में नाश्ता करने गया.
जब वह बाहर आने लगा तो देखा कि उसके कपड़े में पीछे बेसन लगा है. वह होटल के वाश बेसिन के पास बेंच पर बैग रख कर कपड़ा साफ करने लगा. तभी किसी ने उसका बैग गायब कर दिया.
मो. रियाज ने होटल मालिक को इसकी जानकारी दी, लेकिन उसका बैग नहीं मिल सका. इसके बाद उसने निमियाघाट थाना में लिखित शिकायत की. मो. रियाज ने बताया कि जब वह आवेदन लेकर थाना पहुंचा तो उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया.
वहीं निमियाघाट थाना प्रभारी आरके राणा ने कहा कि ऐसे किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है. पीड़ित द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola