Giridih News :अगलगी में 50 हजार का नुकसान, पीड़ित ने सीओ को दिया आवेदन

Giridih News :ताराटांड़ थाना क्षेत्र के धावाटांड़ स्थित एक घर में आग लग जाने से घर में रखी बिचाली, लकड़ी, कपड़ा समेत 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी.
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के धावाटांड़ स्थित एक घर में आग लग जाने से घर में रखी बिचाली, लकड़ी, कपड़ा समेत 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. सूचना पर ग्रामीण जुटे और आग बुझाने का प्रयास किया. हालांकि तब तक अधिकांश सामान जलकर राख हो चुके थे. भुक्तभोगी धनेश्वर टुडू ने बताया कि शनिवार दोपहर अचानक उसके घर से धुआं उठने लगा. हो-हल्ला पर ग्रामीण जुटे, तब तक आग ने जोर पकड़ लिया. आगलगी से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इसे लेकर भुक्तभोगी धावाटांड़ निवासी धनेश्वर टुडू ने सीओ को आवेदन देकर आपदा कोष से उसे राहत दिलाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




