Giridih News :चौथी इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप शुरू

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर भवन में दो दिवसीय चौथी इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप रविवार को शुरू हुआ. इसका आयोजन वर्ल्ड फूनाकोशी शोतोकान कराटे झारखंड की जिला इकाई और कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट अकादमी कर रहे हैं.

विज्ञापन

नगर भवन में दो दिवसीय चौथी इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप रविवार को शुरू हुआ. इसका आयोजन वर्ल्ड फूनाकोशी शोतोकान कराटे झारखंड की जिला इकाई और कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट अकादमी कर रहे हैं. उद्घाटन संघ के संरक्षक देवेंद्र सिंह, चुन्नूकांत, अमरजीत सिंह सलूजा, अध्यक्ष डॉ विजय सिंह, राजधनवार के प्रमुख गौतम कुमार सिंह, प्रो. विनीता कुमारी ने किया. संरक्षक देवेंद्र सिंह ने कोच सहित सभी खिलाड़ियों का स्वागत और अभिनंदन किया. इसमें भारत और नेपाल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता के रेफरी के रूप में नेपाल के काजी राणा, पश्चिम बंगाल के मो शाहबाज, यूपी के विकास, सन्नी, शशि के साथ निरंजन, विपिन, हितांशु व पायल हैं. मौके पर भारत न्यास के जिला प्रभारी नवीनकांत सिंह, कला संगम के सचिव सतीश कुंदन, अजय कुमार शिवानी, अनिल चंद्रवंशी, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पत्रकार अविनाश प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे. इसकी जानकारी वर्ल्ड फूनाकोशी झारखंड के चीफ उज्ज्वल सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola