वर्ष के अंत तक लागू होगी स्थानीय नीति

Updated:
विज्ञापन

बगोदर में भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा बगोदर : भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि स्थानीय नीति वर्ष (2015) के अंत तक लागू हो जायेगी़ सरकार इस मसले पर गंभीर है़ आम सहमति से लागू करने के लिए विपक्षी दलों से बात हुई है़ सभी की सहमति पर स्थानीय नीति परिभाषित […]

विज्ञापन
बगोदर में भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा
बगोदर : भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि स्थानीय नीति वर्ष (2015) के अंत तक लागू हो जायेगी़ सरकार इस मसले पर गंभीर है़ आम सहमति से लागू करने के लिए विपक्षी दलों से बात हुई है़ सभी की सहमति पर स्थानीय नीति परिभाषित होगी़ मंत्री शनिवार को सरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग पखवारा में शामिल होने पहुंचे थे.
उन्होंने बगोदर-सरिया अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. राजस्व,कल्याण विभाग, शिक्षा, बिजली, विकास के मुद्दों पर अधिकारियों के साथ बात की और कई निर्देश दिये. कहा कि काम की गुणवत्ता में कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी.
बगोदर बस पड़ाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया. मौके पर फुटपाथी दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन दुकान हटाने का दबाव बना रहा है, जिससे भुखमरी की स्थिति हो गयी है. मंत्री ने नियम सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया.
बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो ने कहा कि 31 जुलाई तक बगोदर-सरिया व बिरनी के 32 गांवों में बिजली की सुविधा मुहैया करा दी जायेगी. इसके लिए बिजली विभाग के एमडी राहुल पुरवार से बात हो चुकी है निमियाघाट फीडर से 20 मेगावट अतिरिक्त बिजली बगोदर-सरिया, बिरनी को मिलेगी, जिससे बगोदर विस क्षेत्र के गांवों को नियमित बिजली मिल पायेगी.
बस पड़ाव में जो असुविधाएं हैं, उन्हें दूर किया जायेगा. मौके पर भाजपा नेता आशिष कुमार बोर्डर, कुलदीप साव, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, दीपू मंडल, सोनू सिंह, प्रभात सिंह, सुभाष प्रसाद, हीरमणि मंडल, गोल्डेन जयासवाल के अलावा अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola