योग को जीवन में शामिल करें : मंत्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
उवि सरिया के मैदान में योग शिविर का समापन, पहुंचे मंत्री अमर बाउरी सरिया : योग हमारे ऋषि-मुनियों की देन है़ इससे कई असाध्य रोगों का इलाज संभव है. लोग योग की महत्ता को समङों और अपनी जीवन शैली में शामिल करें. उक्त बातें उवि सरिया के मैदान में स्वामी प्रेम तीर्थ के सानिध्य में […]
विज्ञापन
उवि सरिया के मैदान में योग शिविर का समापन, पहुंचे मंत्री अमर बाउरी
सरिया : योग हमारे ऋषि-मुनियों की देन है़ इससे कई असाध्य रोगों का इलाज संभव है. लोग योग की महत्ता को समङों और अपनी जीवन शैली में शामिल करें. उक्त बातें उवि सरिया के मैदान में स्वामी प्रेम तीर्थ के सानिध्य में आयोजित योग शिविर के समापन पर झारखंड सरकार के राजस्व एवं खेलकूद मंत्री अमर बाउरी ने कही. वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.
कहा कि लोगों की गाढ़ी कमाई का हिस्सा इलाज में खर्च हो जाता है़ नियमित रूप से योग करने पर कई बीमारियों से निजात मिल सकती है. योग भारत की विद्या है़ परंतु हम इसे भुला रहे हैं.
राजदाहधाम का मंत्री ने किया दौरा : योग शिविर के बाद मंत्री राजदाहधाम पहुंचे और कई जानकारियां ली. उन्होंने इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही़ इस दौरान परमेश्वर मोदी ने झंडा चौक स्थित अशोक स्तंभ पर भी ध्यान आकृष्ट कराया़ इस बाबत मंत्री ने अनुमंडल अधिकारी को अशोक स्तंभ का सौंदर्यीकरण कराने की भी बात कही.
मौके पर ये थे मौजूद : मौके पर स्थानीय विधायक नागेंद्र महतो, महेश मोदी, अवध किशोर पांडेय, बबलू मंडल, नेमंचद पंडित, कृष्ण लाल मंडल, अभिनंदन प्रताप सिंह, विनोद यादव, प्रदीप साव, चिंतामणि मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










