तालाब में मर रही हैं मछलियां

Updated:
विज्ञापन

गरमी से खौल रहा है पानी धालभूमगढ़ : विगत कई दिनों से प्रचंड गरमी ने हर किसी का जीना मुहाल कर दिया है. आदमी, पशु, पक्षी और यहां तक तालाब की मछलियां भी मर रहे हैं. गरमी से तालाब का पानी खौलने लगा है. इससे तालाब में भारी संख्या में मछलियां मर रही है. रावताड़ा […]

विज्ञापन
गरमी से खौल रहा है पानी
धालभूमगढ़ : विगत कई दिनों से प्रचंड गरमी ने हर किसी का जीना मुहाल कर दिया है. आदमी, पशु, पक्षी और यहां तक तालाब की मछलियां भी मर रहे हैं. गरमी से तालाब का पानी खौलने लगा है. इससे तालाब में भारी संख्या में मछलियां मर रही है. रावताड़ा पंचायत के बाबइदा गांव के तालाब में अनेक मछलियां मर गयी. इन मछलियों का वजन दो किलो तक है.
मुखिया शरबत मुमरू ने बताया कि मछलियों के मरने से मछली पालकों को लाखों का नुकसान होगा, क्योंकि सभी तालाबों में काफी संख्या में मछलियां हैं. गरमी से तालाब का पानी काफी गर्म हो रहा है और मछलियां मर रही हैं.
चमगादड़ों की भी मौत
प्रचंड गरमी और गर्म हवा से थपेड़े से विभिन्न वृक्षों पर शरण लेने वाले चमगादडों की मौत भी थोक भाव से हो रही है.इससे चमगादड़ों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है. घाटशिला के बुधराईसाई में पिछले तीन दिनों से लगातार चमगादड़ों की मौत हो रही है. अन्य इलाकों में भी चमगादड़ मर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola