इन कांडों में बशीर रहा है शामिल

Updated:
विज्ञापन

देवरी थाना कांड संख्या 93/05 : यह कांड राज्य का चर्चित भेलवाघाटी नरसंघार है. इस घटना में नक्सलियों ने 11 सितंबर की रात को भेलवाघाटी गांव में हमला बोलकर 15 व्यक्तियों की निर्मम हत्या कर दी थी. देवरी थाना कांड संख्या 167/07 : यहां कांड चर्चित चिलखारी नरसंघार है. इस घटना में नक्सलियों ने सांस्कृतिक […]

विज्ञापन
देवरी थाना कांड संख्या 93/05 : यह कांड राज्य का चर्चित भेलवाघाटी नरसंघार है. इस घटना में नक्सलियों ने 11 सितंबर की रात को भेलवाघाटी गांव में हमला बोलकर 15 व्यक्तियों की निर्मम हत्या कर दी थी.
देवरी थाना कांड संख्या 167/07 : यहां कांड चर्चित चिलखारी नरसंघार है. इस घटना में नक्सलियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चिलखारी गांव के मैदान में हमला बोलकर भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पुत्र अनूप मरांडी समेत 19 लोगों की हत्या कर दी थी. कांड में बशीर के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र समर्पित किया है.
देवरी थाना कांड संख्या 166/08 : इस घटना में लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़ निवासी उदय साव का साला दासो साव की गला रेतकर हत्या की गयी थी. इस घटना में बशीर के अलावा चिराग, सुरंग, सिद्धू कोड़ा भी अभियुक्त है.
बेंगाबाद थाना कांड संख्या 15/12 : इस घटना में नक्सलियों ने एक वाहन में आग लगाया था और चालक तथा मजदूर का अपहरण कर लिया था.
देवरी थाना कांड संख्या 31/12 : इस घटना में पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से सोनरे नदी पुल में लैंड माइंस लगाया था जिसे पुलिस ने बाद में बरामद किया.
मुफस्सिल थाना कांड संख्या 290/12 : यह चर्चित कैदी वाहन ब्रेक कांड है. इस घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजीडीह मोड़ के पास कैदी वाहन पर नक्सलियों ने हमला किया था जिसमें पुलिस कर्मियों की हत्या कर नक्सली प्रवेश समेत कई को छुड़ा लिया गया था.
भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 07/13 : इस घटना में पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी थी और जवाबी कार्रवाई के बाद सभी नक्सली फरार हो गये थे.
भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 33/13 : बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए माओवादियों ने विस्फोटक पदार्थ को जमा कर रखा था जिसे पुलिस व सीआरपीएफ ने बरामद किया.
गावां थाना कांड संख्या 128/14 : गावां-सतगावां क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के दौरान केंदुआडीह चरकडीहा पहाड़ी के पास माओवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान सिलिंडर बम बरामद किया गया था.
भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 02/15 : 23 जनवरी 2015 को नक्सलियों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola