गुजरात जाने से मना किया तो लगा ली फांसी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
युवक की मौत, यूडी केस दर्ज गिरिडीह : मजदूरी के लिये गुजरात जाने से अभिभावक ने मना किया तो युवक ने नाराज होकर फांसी लगा ली. घटना मुफस्सिल थाना इलाके के सलैयापहरी गांव की है. मृतक का नाम बिरजू दास(18) है.पिता जीवलाल दास ने बताया कि वह ईंट भट्ठा में काम करता है और उसके […]
विज्ञापन
युवक की मौत, यूडी केस दर्ज
गिरिडीह : मजदूरी के लिये गुजरात जाने से अभिभावक ने मना किया तो युवक ने नाराज होकर फांसी लगा ली. घटना मुफस्सिल थाना इलाके के सलैयापहरी गांव की है. मृतक का नाम बिरजू दास(18) है.पिता जीवलाल दास ने बताया कि वह ईंट भट्ठा में काम करता है और उसके साथ पुत्र बिरजू भी काम करता था. कुछ दिनों से बिरजू काम के लिये गुजरात जाने की जिद कर रहा था.
जीवलाल का कहना है कि उसने बिरजू को गुजरात जाने से मना किया और कहा कि यहीं पर जब काम मिल रहा है तो गुजरात जाने की क्या जरूरत है. घर में जो सुख है वह बाहर नहीं . जीवलाल का कहना है कि गुजरात जाने की इजाजत नहीं देने पर बिरजू ने गुरुवार की सुबह कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी.
पुलिस का कहना है कि युवक ने घरेलू विवाद में जान दी है. मामले में यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










