अभियंता ने लगाया पुल से नीचे फेंकने का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राजधनवार : धनवार के झलबाद दोमुहानी नदी पर बने पुल की मरम्मत को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ने लगा है. मंगलवार को झड़प के बाद यहां की राजनीति गरम होने लगी है. मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी करायी गयी है. माले नेता रामेश्वर चौधरी ने झाविमो प्रखंड उपाध्यक्ष सह उक्त योजना के पेटी ठेकेदार […]
विज्ञापन
राजधनवार : धनवार के झलबाद दोमुहानी नदी पर बने पुल की मरम्मत को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ने लगा है. मंगलवार को झड़प के बाद यहां की राजनीति गरम होने लगी है. मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी करायी गयी है.
माले नेता रामेश्वर चौधरी ने झाविमो प्रखंड उपाध्यक्ष सह उक्त योजना के पेटी ठेकेदार छत्रधारी वर्मा तथा संवेदक सह एनआरइपी धनवार के सहायक अभियंता खुर्शीद अनवर व अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है. धारा 307, 379, 341, 504 भादवि के तहत मामला (कांड सं. 100/15) दर्ज किया गया है.
वहीं खुर्शीद अनवर ने भी माले नेता विनय संथालिया, रामेश्वर चौधरी, चक्रधर यादव, महेंद्र यादव, मुकेश यादव, पंकज यादव, बाबूलाल यादव व सुभाष यादव सहित 20-25 अज्ञात पर 50 हजार रंगदारी मांगने व जानलेवा हमला करने, पुल से नीचे फेंकने तथा मापी पुस्तिका व प्राक्कलन फाड़ने सहित कई आरोप लगाते हुए मामला (धारा 147, 148, 149, 353, 307, 427, 385, 34 भादवि के तहत कांड सं. 101/15) दर्ज कराया है. दोनों रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार करा रेफर हो चुके हैं. अभियंता खुर्शीद अनवर रिम्स में इलाजरत हैं.
बता दें कि प्राक्कलन का बोर्ड लगाने के सवाल पर मंगलवार को माले नेता रामेश्वर चौधरी और अभियंता खुर्शीद अनवर के बीच झड़प हो गयी थी. पूर्व विधायक के मद से पुल की मरम्मत करायी जा रही है. माले इसमें अनियमितता का आरोप लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










