युवक ने मारपीट का लगाया आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बड़ा चौक निवासी शेखर जालान ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. शेखर का कहना है कि बुधवार की दोपहर को उसके मोबाइल पर फोन आया और उसे स्टेशन रोड में बुलाया गया. स्टेशन रोड जाने पर उसके साथ आठ-दस लोगों ने मारपीट की. मारपीट में […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बड़ा चौक निवासी शेखर जालान ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. शेखर का कहना है कि बुधवार की दोपहर को उसके मोबाइल पर फोन आया और उसे स्टेशन रोड में बुलाया गया.
स्टेशन रोड जाने पर उसके साथ आठ-दस लोगों ने मारपीट की. मारपीट में उसे गंभीर चोट आयी है. शेखर ने रोहित यादव, संदीप यादव समेत कई लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन भी दिया है. पुलिस ने शेखर को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आलोक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










