सपनों को पंख देने को बेताब हैं बच्चे

Updated:
विज्ञापन

आइएएस ऑफिसर बनना चाहता है अजीत इंटर साइंस की परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अजीत कुमार राणा आगे की पढ़ाई पूरी कर आइएएस ऑफिसर बनना चाहता है. देवरी प्रखंड अंतर्गत मंडरो निवासी टेकलाल राणा के पुत्र अजीत कुमार राणा को गणित में 95, भौतिकी में 91, रसायन शास्त्र में 83,अंगरेजी में […]

विज्ञापन
आइएएस ऑफिसर बनना चाहता है अजीत
इंटर साइंस की परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अजीत कुमार राणा आगे की पढ़ाई पूरी कर आइएएस ऑफिसर बनना चाहता है. देवरी प्रखंड अंतर्गत मंडरो निवासी टेकलाल राणा के पुत्र अजीत कुमार राणा को गणित में 95, भौतिकी में 91, रसायन शास्त्र में 83,अंगरेजी में 67 व अर्थशास्त्र में 62 मिला है.
पंकज कुमार राणा ने भी इंटर साइंस की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. मटरुखा बनियाडीह निवासी स्व. देवकी राणा के पुत्र पंकज कुमार राणा भी आइएएस ऑफिसर बनना चाहता है. पंकज को गणित में 98, भौतिकी में 56, रसायन शास्त्र में 48, अंगरेजी में 63, जीव विज्ञान में 60 अंक मिला है.
इंजीनियर बनना चाहता है राजेश
देवरी. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सांखो के छात्र राजेश कुमार साव पिता त्रिवेणी साव ने 413 अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. राजेश के इस प्रदर्शन से परिजनों में हर्ष है. राजेश आगे की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियर बनना चाहता है. इधर जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो के छात्र प्रभात कुमार सिन्हा पिता रमेश सिन्हा (बेहराडीह) ने भी 418 अंक प्राप्त किया है.
नि:शक्त अभय ने लहराया सफलता का परचम
गिरिडीह. दिल में अगर तमन्ना हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है. यह सिद्ध कर दिखाया है कृष्णा नगर निवासी उमेश कुमार व प्रेम लता देवी के पुत्र अभय कुमार तिवारी ने. 15 वर्षीय अभय जन्म से ही मूक बधिर हैं. लेकिन उसमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है.
अभय ने जैक द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड की परीक्षा 2015 में 73 प्रतिशत अंक लाकर सफलता का परचम लहराया है. अभय को हिंदी में 56, अंगरेजी में 71, गणित में 82, विज्ञान में 73, सामाजिक विज्ञान में 79 व संस्कृत में 61 अंक मिला हैं. अपनी अक्षमताओं को अपनी मजबूरी नहीं बनने देने वाले अभय चित्रकारी भी करते हैं. इनके चित्रों की प्रदर्शनी देश के विभिन्न राज्यों में लग चुकी है. चित्रकारी को लेकर अभय को कई बार पुरस्कार भी मिल चुका है.
दो बेटियों ने किया धनवार का नाम रोशन
राजधनवार. इंटर कॉमर्स 2015 की परीक्षा में जिले के टॉप टेन की सूची में शामिल होकर धनवार दिवानटोला की दो बेटियों ने धनवार का नाम रोशन किया है. बच्चियों का नाम प्रियंका और रिया है. दोनों चचेरी बहन हैं. प्रियंका व रिया जेपीके कॉमर्स कॉलेज भंडारो से इस वर्ष परीक्षा दी थी.
प्रियंका (पिता राजेंद्र पंडित, माता बसंती देवी) ने 74.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया. प्रभात खबर से बातचीत के दौरान दोनों ने सफलता का श्रेय माता-पिता, अल्फा कॉमर्स प्वाइंट के शिक्षक सुभाष तथा कॉलेज के राणा सर को दिया है. दोनों बहनें अच्छी पढ़ाई कर नौकरी करना चाहती है.
डॉक्टर बनना चाहती है सतना कुमारी
तिसरी. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रखंड टॉपर सतना कुमारी डॉक्टर बनना चाहती है. चंदौरी निवासी मधुकर कुमार व सुजाता देवी की पुत्री सतना ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेगी. इधर 420 अंक व 84 प्रतिशत लाने वाली चंदौरी निवासी बिंदु राम व संगीता देवी की पुत्री ऋषिका कुमारी इंजीनियर बनना चाहती है. वहीं आंचल कुमारी, एकता कुमारी प्रोबेशनरी ऑफिसर बनना चाहती है, जबकि जागृति डॉक्टर व छाया कुमारी पीओ बनना चाहती है.
बलराम ने बढ़ाया चंदौरी का मान
तिसरी. चंदौरी निवासी शंकर विश्वकर्मा के पुत्र बलराम विश्वकर्मा ने आइएससी की परीक्षा में 85.2 प्रतिशत अंक लाकर रांची जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया और तिसरी तथा चंदौरी का मान बढ़ाया है.
बलराम विश्वकर्मा संत जेवियर्स कॉलेज के छात्र हैं और कॉलेज में बलराम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इनकी माता सुनीता देवी व पिता शंकर विश्वकर्मा का कहना है कि बलराम शुरू से ही मेधावी रहा है. वह वेल्डिंग का काम करके अपने पुत्र को रांची में रख कर पढ़ा रहे हैं. बलराम ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola