गिरिडीह का पारा पहुंचा 40 पर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : गिरिडीह का पारा 40 के पार जा चुका है. बुधवार को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गरमी से लोग हलकान रहे. शहर में पिछले तीन-चार दिनों से पारा में लगातार बढ़ रहा है. सुबह आठ बजे के बाद बिना छतरी और तौलिया लिए घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. सबसे अधिक परेशानी […]
विज्ञापन
गिरिडीह : गिरिडीह का पारा 40 के पार जा चुका है. बुधवार को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गरमी से लोग हलकान रहे. शहर में पिछले तीन-चार दिनों से पारा में लगातार बढ़ रहा है. सुबह आठ बजे के बाद बिना छतरी और तौलिया लिए घर से निकलना मुश्किल हो रहा है.
सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं और छोटे स्कूली बच्चों को हो रही है. वहीं मजदूर वर्ग के लोग और रिक्शा चालक की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं. इस चिलचिलाती धूप में दो वक्त की रोटी के जुगाड़ के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. इधर, बिजली संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. बुधवार को भी शहर में बिजली की आंखमिचौनी जारी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










